Indian Defence -सेना ने नाकाम की आतंकी घुसपैठ : सुंदरबनी सेक्टर में जेसीओ कुलदीप चंद शहीद

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Indian Army stopped illegal entry of terrorists in Jammu region’s sunderbani sector successfully but in this mission the Nation lost the braveheart JCO Shri Kuldeep Chand Ji. We mourn his loss and salute his courage.Om Shanti

श्रीनगर, जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में सेना ने शुक्रवार रात आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया।

सेना ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक 9 पंजाब के बहादुर उप निरीक्षक कुलदीप चंद के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। उन्होंने 11 अप्रैल की रात को सुंदरबनी के केरी बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान का बहादुरी से नेतृत्व करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।”

सेना ने कहा, “उनकी टीम की वीरता और उप निरीक्षक कुलदीप के बलिदान ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।”

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *