Indian Defence -जयशंकर, ब्लिंकन ने ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले बातचीत की

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

नई दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर / Foreign minister Shri S Jaishankar और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तीय वार्ता से पहले शुक्रवार सुबह बातचीत की।

ब्लिंकन और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। इस वार्ता का उद्देश्य गहन रणनीतिक सहयोग के लिए भारत और अमेरिका के संबंधों के भविष्य के खाके को आगे बढ़ाना है।

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh, the Union Minister for External Affairs, Dr. Subrahmanyam Jaishankar, US Secretary of Defence Mr Lloyd Austin and US Secretary of State Mr Antony Blinken co-chairs 5th India-US 2+2 Ministerial Dialogue, in New Delhi on November 10, 2023.

वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जयशंकर करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘टू प्लस टू’ वार्ता और राजनाथ एवं ऑस्टिन के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में रणनीतिक, रक्षा तथा प्रौद्योगिकी संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘टू प्लस टू’ संवाद के जरिये रक्षा और सुरक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी मूल्य शृंखला सहयोग और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों में प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा हो सकेगी।

The Union Minister for Defence, Shri Rajnath Singh, the Union Minister for External Affairs, Dr. Subrahmanyam Jaishankar, US Secretary of Defence Mr Lloyd Austin and US Secretary of State Mr Antony Blinken co-chairs 5th India-US 2+2 Ministerial Dialogue, in New Delhi on November 10, 2023.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रियों को इस साल जून और सितंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपनी चर्चाओं में परिकल्पित भारत-अमेरिका साझेदारी के भविष्य के खाके को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।’’

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष समसामयिक क्षेत्रीय मुद्दों का भी जायजा लेंगे और बहुपक्षीय मंच तथा क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) जैसे ढांचे के माध्यम से सहयोग बढ़ाने के लिए साझा प्राथमिकताओं के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *