Indigo Airlines is facing tremendous chaos affecting its smooth regulations due to unforeseen internal reasons behind flights cancellation but have left its travelers in a soupy situation. More than 2232 flights has been cancelled due to shortage of flight and ground crew as mentioned by Indigo officials. Airport authorities now have released an advisory note for domestic air-passengers. इंडिगो संकट फिलहाल जारी रहेगा, साढ़े 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के सामने भारी परेशानी
पिछले तीन दिनों से जारी इंडिगो एयरलाइन के परिचालन का संकट फिलहाल जारी रहने के आसार हैं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन ने माना है कि वे क्रू की समस्या का अंदाजा नहीं लगा सके और योजना बनाने के स्तर पर उनसे गलती हुई।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते तीन दिनों से क्रू की कमी के कारण समस्याओं का सामना कर रही है। इससे इंडिगो के ऑपरेशन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और हजारों की संख्या में यत्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई। दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, गोवा, जयपुर और इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें रद्द हुईं। इससे प्रभावित यात्रियों ने कई जगहों पर हंगामा किया।
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, इंडिगो सीईओ बोले-समय पर उड़ानें शुरू करना मुश्किल

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने शुक्रवार सुबह यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण कई घरेलू उड़ानों में देरी और रद्द किए जाने की स्थिति पैदा हुई है। यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की वर्तमान स्थिति सीधे संबंधित एयरलाइन से जरूर जांच लें।
एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, कुछ तकनीकी और संचालन से जुड़ी समस्याओं की वजह से उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर तैनात विशेष टीमें एयरलाइंस और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि उनकी ऑन-ग्राउंड टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके और उन्हें एक आरामदायक अनुभव मिले। एयरपोर्ट की ओर से लोगों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उड़ान की समय-सारणी में बदलाव संभव है। इसलिए एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले पर्याप्त समय रखें, एयरपोर्ट भीड़भाड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें और जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करें। एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों का सहयोग और धैर्य के लिए धन्यवाद भी दिया है।
वहीं दूसरी ओर, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह लगातार तीसरा दिन था, जब बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडिगो के सीईओ ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में समय पर उड़ानें शुरू करना मुश्किल हो गया है। ऑपरेशनल चुनौतियों को दूर करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन स्थिति को सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, लगातार बदलते शेड्यूल और यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।