PMO -दिल्ली पहुंचे पुतिन, मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Super Power Russian President Vladimir Putin reached new Delhi Last night and received in a warm welcome ceremony by PM Modi himself.

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के 23वीं भारत-रूस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए आज शाम यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल को छोड़ कर स्वयं हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी करीब पौने सात बजे ही पालम वायुसैनिक अड‍्डे पर पहुंच गये थे। लगभग सात बजे पुतिन का विमान उतरा। इसके करीब सात बजकर बीस मिनट पर पुतिन विमान से उतरे

PM receives President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin at the airport, in New Delhi on December 04, 2025.

दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे पर इस मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार, दोनों देशों के वरिष्ठ राजनयिक एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

PM receives President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin at the airport, in New Delhi on December 04, 2025.

पुतिन ने सबसे हाथ मिलाया। इसके बाद मोदी के साथ भारतीय कलाकारों के एक दल का स्वागत नृत्य का आनंद उठाया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ एक विशेष रूप से तैयार कार में एक साथ बैठकर सात लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री निवास के लिए रवाना हो गये। जहां दोनों नेताओं के बीच एकांत में वार्ता होगी।

मोदी ने पुतिन के सम्मान में एक निजी भोज का भी आयोजन किया है। भारत एवं रूस के बीच 23वीं शिखर बैठक कल हैदराबाद हाउस में 11 बजकर 50 मिनट पर होगी। दोनों नेता भारत रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। पुतिन कल रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वाराआयोजित राजकीय भोज में शामिल होने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित गीता भेंट की

PM receives President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin at the airport, in New Delhi on December 04, 2025.
PM and President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin travel in the same car, as they depart from the Airport, in New Delhi on December 04, 2025.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत पहुंचे। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित ‘गीता’ भेंट की। राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन को तोहफा देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”

दिल्ली पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का किया गया। पुतिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद दोनों वैश्विक नेता एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए।

नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है।

पुतिन को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर ले जाया गया। पीएम आवास को गुरुवार शाम को इंडिया-रशियन झंडों और स्पेशल लाइटिंग से सजाया गया था।

पीएम मोदी ने कहा कि वह शाम को और शुक्रवार को पुतिन के साथ अपनी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।”

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *