Line of control -मथुरा वृंदावन, गोवर्धन में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या बनी समस्या, बिक्री पर लगेगी रोक

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

-लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति तथा प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करेंः डीएम. Mathura DM Shri Shailendra Kumar Singh ji are in no mood to compromise on law and order in the region. To tab hazardous activities of thousands of Illegal E-rickshaw walas DM has started a special mission. More than 150 such vehicles has been seized till now.

मथुरा, ई रिक्शा की बढ़ती संख्या मथुरा वृंदावन, गोवर्धन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर समस्या बढा रही है। जिला प्रशासन ने अब ई रिक्शा की बिक्री को ही नियंत्रित करने का फैसला किया है।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देश दिये कि नए ई रिक्शा खरीद पर रोक लागाएं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस को ई रिक्शा को लेकर अतिरिक्त मशक्कत करनी पड रही है। स्थानीय दुकानदार भी लगातार ई रिक्शा को नियंत्रित करने की मांग करते रहे हैं।

मथुरा में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ई रिक्शा को नियंत्रित करने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि इनसे बाजार की व्यवस्था बिगड़ रही है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने वृंदावन में लगातार दो दिन ई रिक्शा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। 150 से अधिक ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही की गई है। बडी संख्या में ई रिक्शा को सीज किया गया है।

मथुरा और वृंदावन में ई रिक्शा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयोग किए गये हैं लेकिन वे सफल नहीं हुए हैं। रिक्शा के रूट निर्धारित किये जाने से लेकर रंग निर्धारण तक के तमाम प्रयास अपेक्षित परिणाम नहीं दे सके हैं।

अभी तक मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जैसी जगहों पर ई रिक्शा की भरमार थी। अब गांव देहात के रूटों पर भी उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से इन रूटों पर पहले से चल रहे ऑटो और दूसरे वाहनों का गणित बिगड रहा है। इसी को लेकर कई जगह झगडे भी होते रहते हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *