My Zilla -पंडित धीरेंद्र शास्त्री का लगेगा दरबार,भव्य कलश यात्रा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

– श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट व लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट तत्वावधान में होगा त्रिदिवसीय आयोजन. Shri Bageshwar Dham Darbar Baba Dhirendra Shastri Ji to bless Moradabad through Ram Katha and Divya Darbar from 18 to 20 March 2024.

मुरादाबाद , श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट रजिस्टर्ड मुरादाबाद और लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट रजिस्टर्ड के तत्वावधान में 18 मार्च से 20 मार्च तक होने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा और दिव्य दरबार से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकली।

कलश यात्रा में मनमोहक झांकियां भी सम्मिलित रही। तीन दिवसीय यह भव्य आयोजन नया मुरादाबाद स्थित लोहिया स्टेट सेक्टर 6 के सामने संपन्न होगा। सोमवार 18 मार्च को श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुरादाबाद पहुंचेंगे।

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी जयदेव यादव ने बताया कि 18 मार्च से तीन दिवसीय हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर 2 बजे से प्रतिदिन पीतलनगरी के श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा का रसपान कराएंगे। 19 मार्च को सुबह 9 बजे से कथा स्थल नया मुरादाबाद स्थित लोहिया स्टेट सेक्टर 6 के सामने दिव्य दरबार लगेगा।

रविवार को नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर से भाव कलश यात्रा बैंड बाजे ढोल नगाड़े के साथ हजारों महिलाएं पीतांबर वस्त्र पहने हजारों महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर भगवान के भजनों का गुणगान करते हुए व नाचते गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। नया मुरादाबाद स्थित लोहिया स्टेट स्थित कथा स्थल पर कलश यात्रा का भव्य समापन हुआ।

Dhirendra Krishna Shastri

इस अवसर पर मुख्य अजमान विनीत कुमार लोहिया,पीयूष लोहिया, अनमोल लोहिया, पंकज सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद राय,रचित अग्रवाल, गिरीश चन्द्र, अमित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *