PMO -कांग्रेस हमेशा से एससी, एसटी, ओबीसी की एकता की घोर विरोध रही है : नरेंद्र मोदी

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Prime minister Shri Modi addressed a Mass rally in Bokaro Jharkhand where he insisted on consistent growth of the state. PM stated how Congress suppressed and barred the rightful progress of ST, SC, OBC and tribal rights till now. He asked people to churn the facts and history why they remained behind even after 70 years of Independence from mainstream.

बोकारो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो जिले के चंदनक्यारी में भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

श्री मोदी ने आज कहा कि झारखंड के तेज विकास के लिए सबका प्रयास हो इसकी जरूरत है। इसलिए आप सभी को कांग्रेस जेएमएम की बहुत बड़ी साजिश से सर्तक रहना है। सजग रहना है। कांग्रेस जेएमएम की चौकड़ी ने नया खेल खेलना शुरू किया है। ये सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस हमेशा से एससी, एसटी, ओबीसी की एकता की घोर विरोध रही है। आजादी के बाद हमार दलित समाज, हमारा एससी समाज बिखरा रहा, हमारा आदिवासी भाई बहना बिखरा रहा, हमारा ओबीसी समाज बिखरा रहा तब तक कांग्रेस बांटो और राज छीनों के सिद्धांत पर मजे से केंद्र में सरकार बनाती रही। लेकिन जैसे ही समाज एकजुट हुआ। हमारे दलित समाज के भाई बहन एससी के रूप में उनकी पहचान बनी। आदिवासी भाई बहन की एसटी के रूप में पहचान बनी तो कांग्रेस ने कभी भी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार नहीं बना पाई।

उन्होंने कहा कि 1990 में ओबीसी समाज को आरक्षण मिला। ओबीसी के अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुट गया उसके बाद से कांग्रेस आज तक लोगसभा में 250 सीटें नहीं जीत पाई। ओबीसी की सामूहिक ताकत को उसको तोड़ना चाहती है। और ओबीसी की ताकत को तोड़कर उन्हें सैंकड़ों अलग अलग जातियों में बांटना चाहती है। कांग्रेस जेएमएम वाले जातियों को एक दूसरे से लड़ाना चाहती है। ये चाहते हैं कि ओबीसी की छोटी छोटी जातिया खुद को ओबीसी मानना छोड़ दे और अपनी अपनी जातियों में ही उलझी रहे। क्या आप भी चाहते ही कि ओबीसी समाज 100 टुकड़ों में बंट जाए। ऐसा अगर टूट गये तो आपकी आवाज कमजोर हो जाएगी। कोई भी नहीं चाहता है कि समाज बिखरे। इसलिए हमेशा याद रखना है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि झारखंड के नौजवान बहुत बड़ी संख्या में सेना में है। जम्मू काश्मीर में आतंक के दौर में हमने अनेक जवानों को खोया है। इसका बहुत बड़ा कारण 370 की दीवार थी। मोदी ने उस 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया। आपके सहयोग से झारखंड में भाजपा यहां घुसपैठियों पर लगाम लगाएगी। आपकी बेटियां सुरक्षित हो, आपकी जमीन सुरक्षित हो इसके लिए यहां भाजपा एनडीए की सरकार बहुत जरूरी है। साथियों हमें ऐसा झारखंड बनाना है कि जो देश के टॉप के समृद्ध राज्यों में गिना जाए। इसलिए मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आपको भाजपा, आजसू, जेडीयू और लोजपा के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है।

नेशनल 06-07

कांग्रेस और उसके साथी आदिवासियों को कभी ऊंचाई पर नहीं देख सकते : पीएम मोदी

गुमला, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के गुमला हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को आदिवासियों का दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी आदिवासियों को ऊंचाई पर नहीं देख सकते। भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया, पर द्रौपदी मुर्मू के साथ कांग्रेस का क्या व्यवहार रहा है, ये पूरा देश जानता है। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। झारखंड में चंपई सोरेन के साथ जो हुआ, ये उनकी इसी सोच का नतीजा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में झारखंड में मुझे जहां-जहां जाने का अवसर मिला, वहां हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। गुमला की रैली में आए लोगों की भीड़ बताती है कि हवा का रुख क्या है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ रोकने और झारखंड की पहचान बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। नौजवानों को नौकरी और महिलाओं को सुरक्षा मिले, इसके लिए भाजपा की सरकार चाहिए। आज आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा और एनडीए है।

उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है, जबकि भाजपा और एनडीए ने झारखंड को बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है। पहले दिल्ली से योजनाएं शुरू होती थी। हमने बिना गारंटी के लोन देने वाली मुद्रा योजना दुमका से शुरू की थी। आयुष्मान भारत योजना रांची और पीएम जन मन योजना खूंटी से शुरू हुई थी। आदिवासी गांवों में भाजपा सरकार 80,000 करोड़ खर्च करने वाली है। इन पैसों से अच्छे स्कूल बनेंगे, अच्छे अस्पताल बनेंगे, यहां के बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार सबका साथ, सबका विकास इस मूल मंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर झारखंड और भारत विकसित होगा, लेकिन झामुमो-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग हैं। कांग्रेस का शाही परिवार दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। वे एससी-एसटी और ओबीसी को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं। कांग्रेस चाहती है कि आदिवासी समुदाय आपस में लड़ें और कमजोर हो जाएं। ये उरांव को मुंडा से और चीक-बड़ाइक को महली से लड़वाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में कांग्रेस नेताओं के यहां छापेमारी में बरामद रकम का जिक्र करते हुए कहा कि आपने तो झामुमो और कांग्रेस के मंत्रियों के नोटों के पहाड़ देखे हैं, पर मोदी आपके पैसों को लूटने नहीं देगा। जिन्होंने आपका पैसा लूटा है, उन्हें लौटाना पड़ेगा और जिंदगी जेल में गुजारनी पड़ेगी। झारखंड के नौजवानों का नुकसान झामुमो-कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया है। बीते पांच सालों में कोई ऐसा पेपर नहीं है, जो लीक नहीं हुआ है। ऐसी कोई सरकारी भर्ती नहीं है, जिसमें धांधली नहीं हुई है। भाजपा-एनडीए की सरकार इनके हर भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बीते दस सालों में छोटे किसानों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि गुमला के किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि के 500 करोड़ पहुंचे हैं। गुमला में रागी जैसा ‘श्री अन्न’ उगाया जाता है। हम ‘श्री अन्न’ के रूप में पूरी दुनिया में रागी की फसल को पहुंचाने जा रहे हैं। झारखंड भाजपा ने किसानों के लिए जो घोषणाएं की हैं, वो बहुत ही प्रशंसनीय हैं। 23 नवंबर के बाद एनडीए सरकार सभी गारंटियों को पूरा करेगी, ये मेरी गारंटी है। भारत तभी विकसित होगा जब नारी विकसित होगी। यही बात झारखंड की माताओं-बहनों के लिए भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड भाजपा ने भी ‘गोगो दीदी योजना’ का ऐलान किया है। ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने हजारों रुपये जमा होने वाले हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा, आजसू, जदयू और एलजेपी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आपका हर वोट ‘विकसित भारत, विकसित झारखंड’ के सपने को गति देगा। मुझे झारखंड में हर गरीब को पक्का घर देना है। यह आपके वोट की ताकत है कि मोदी हर गरीब को घर दे पा रहा है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *