प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने शनिवार को कहा कि सहकार जीवनयापन से जुड़ी सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है। देश की अर्थव्यवस्था खासकर ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था के कायाकल्प का सहकारिता प्रामाणिक तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह मत भारत मंडपम में व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में सहकारिता से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों में अनाज वितरण के लिए 11 पैक्स भंडारण सुविधाओं की शुरुआत की और 500 पैक्स भंडारण केंद्रों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े अन्न भंडारण योजना की शुरुआत की गई है। इससे कई वेयरहाउस और गोदाम देशभर के कोने-कोने में निर्माण किए जाएंगे।

इसके अलावा आज 18000 पैक्स का भी कंप्यूटराइजेशन का काम पूरा हुआ है। इससे देश के कृषि इंफ्रॉस्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आयेगा और कृषि क्षेत्र से आधुनिक तकनीक जुड़ेगी। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र से जुड़े अलग मंत्रालय की मांग की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस जरूरत को पूरा नहीं किया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।
पं. बंगाल भाजपा नेता सुकांत और शुभेंदु दिल्ली बुलाए गए, आज शाम अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात संभव
कोलकाता, संदेशखाली पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के लिए पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे। उनके साथ सुकांत मजूमदार भी होंगे। एक स्थानीय भाजपा नेता ने आज यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता देरशाम दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में संदेशखाली के हालात के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी बंगाल दौरे पर भी चर्चा संभव है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सुकांत शाम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में संदेशखाली की स्थिति पर बोलेंगे। इसके बाद वह बैठक में शामिल होंगे।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भाजपा संदेशखाली में एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। सुकांत ही नहीं शुभेंदु भी संदेशखाली गए हैं। उन्हें कई बार बाधित किया गया। गुरुवार को सुकांत को गिरफ्तार कर लिया गया था। सांसद लॉकेट चट्टोपाध्याय को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।