PMO -जम्मू में पीएम मोदी ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाया ये नया भारत है, दुश्मन को घर में घुसकर मारता है’

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

PM Modi warned Pakistan and reminded them of Surgical strike and consequences of Pakistani Terror interests. PM was addressing a Mass rally in Jammu.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे। यहां पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

जम्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू में एमए स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है।

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शुरुआत में कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं, तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोट बैंक नजर आता है। मगर अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका मजाक उड़ाते हैं।

दशकों से कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पार्टियों ने अपने नेताओं और परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी अपनी दोषपूर्ण नीतियों, उदासीनता और उपेक्षा के माध्यम से हमारी पीढ़ियों के पतन और शोषण के लिए महत्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, हम अपने लोगों के साथ हुए अन्याय को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, एनसी और पीडीपी ने इस हक से वंचित किया था।

आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस-एनसी और पीडीपी वाले भड़के हुए हैं। इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम लाएंगे। ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज 28 सितंबर है। वर्ष 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की, तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।

कांग्रेस ने कभी भी हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का सम्मान नहीं किया। आज, पार्टी पर शहरी नक्सल समर्थकों का कब्जा हो गया है, जो विदेशी घुसपैठियों का ‘वोट बैंक’ के रूप में स्वागत करते हैं, जबकि हमारे अपने नागरिकों की पीड़ा का मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार हमारी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती रही है। क्या हम इस तरह के विश्वासघात को माफ कर सकते हैं? कभी नहीं!

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का चुनाव हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

जम्मू में बोले पीएम मोदी, ‘कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बोलती है पाकिस्तान की भाषा’

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे। यहां पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शुरुआत में कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले हैं। आपके हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई। ये जो हमारी पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी ही है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है।

जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वो दौर याद कीजिए, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे, आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि ‘एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन’ हुआ है। उधर से फायरिंग होती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से देना शुरू किया तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।

पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज 28 सितंबर है। वर्ष 2016 में आज की रात ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की, तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यही वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस को माफ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का चुनाव हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

जैविक किसान पप्पम्मल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और जैविक खेती की प्रचारक एम. पप्पम्मल (उर्फ रंगम्मल) का शुक्रवार रात 109 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन मेट्टुपलायम के पास थेक्कमपट्टी गांव में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पप्पम्मल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय पप्पम्मल जी के निधन के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ है। उन्होंने अपने जीवन के 100 से अधिक वर्षों का अधिकांश हिस्सा जैविक खेती और संरक्षण प्रयासों को समर्पित किया। उन्हें उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने प्रकृति की देखभाल के हमारे सदियों पुराने ज्ञान को मूर्त रूप दिया और इसे व्यापक व्यावहारिक उपयोग में लाया। वह सभी के लिए प्रेरणा हैं। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए पप्पम्मल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “पप्पम्मल जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने कृषि, खासकर जैविक खेती में अपनी छाप छोड़ी। लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। लिखा, “जैविक खेती की अग्रणी पप्पम्मल जी के निधन से गहरा दुख हुआ। पप्पम्मल जी ने जैविक खेती में बहुत योगदान दिया और मानवता की भलाई के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उनका जीवन किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि पप्पम्मल ने 100 की उम्र पार करने के बाद भी खेती करना नहीं छोड़ा था। वह अब भी गांव में अपनी 2.5 एकड़ जमीन पर काम करती थीं। सबसे खास बात यह है कि खेतों में ज्यादातर काम वह खुद ही करती थीं। हालांकि, जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई, उन्होंने श्रम करना कम कर दिया। वह हमेशा लोगों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करती रहीं। भारत सरकार ने जैविक खेती में उनकी भूमिका के लिए 2021 में उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था।

जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं: पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। नेता वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर कटाक्ष किया है।

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए यहां के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार चाहते हैं!

पीएम मोदी ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।

पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का चुनाव हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *