Prime Minister Modi is visiting Guyana. Country President Irfan Ali welcomed PM Modi with all the warmth and Presidential protocol. Remember this is the Very First time in the past 56 years of Bharat /India and Guyana’s political history when an Indian Prime minister have visited Guyana country. Shri Modi is also awarded with the Highest honor of the country “The Guard Of Honour”.
जॉर्जटाउन/नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मंगलवार को गुयाना के जॉर्जटाउन पहुंचे जहां राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। पिछले 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है।

मंगलवार देर रात गुयाना के समयानुसार हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यात्रा के दौरान श्री मोदी श्री अली के साथ चर्चा करेंगे, गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे एवं गुयाना की संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित करेंगे।
श्री मोदी जॉर्जटाउन, गुयाना में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत की दीर्घकालिक मित्रता को और बढ़ाने के लिए कैरिकॉम सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। इससे पहले 2023 में राष्ट्रपति श्री अली मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे। तब उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

मोदी ने महाराष्ट्र, झारखंड विस चुनाव में मतदाताओं से बढ़चढ़ कर मतदान करने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस पर्व पर बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर महाराष्ट्र के मतदाताओं से आग्रह करते हुए एक पोस्ट किया, ‘आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।’
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में झारखंड के मतदाताओं के लिए लिखा, ‘झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।’

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
महाराष्ट्र में एक चरण में जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में चुनावी समर में मुख्य रूप से दो गठबंधनों- महायुति और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच है। वहीं झारखंड में मुकाबला दो गठबंधनों- भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडिया समूह के सहयोगी दलों के बीच है।