PMO -यूक्रेन संकट पर बोले मोदी ‘हम शांति के साथ’.

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

PM Modi expressed his opinion on Ukraine -Russia clash that Bharat is always in favour of finding peaceful ways of issues but we are not neutral also.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंचे और वहां पर अपनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू की। बैठक को पीएम मोदी ने संबोधित किया और भारत-रूस संबंधों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अपना पक्ष साफ शब्दों में रखा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का पक्ष बिल्कुल साफ है कि हम शांति के साथ हैं।

यूक्रेन के संकट पर पीएम मोदी ने रखा देश का पक्ष, बोले- ‘भारत न्यूट्रल नहीं है, हम शांति का समर्थन करते हैं’. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि .

पीएम मोदी ने कहा, “कल से डेलिगेशन के लोग अनेक बैठकों में व्यस्त रहे हैं। बहुत सारे नतीजों के साथ ये समिट आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपति जी, आपकी ये यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी गई थी। मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह खुशी की बात है कि आपके साथ मेरे परिचय और संबंधों को भी 25 साल हो गए। मैं मानता हूं कि 2001 में आपने जो भूमिका अदा की, एक विजनरी नेता कैसे सोचता है, कहां से शुरू करता है और संबंधों को कहां तक पहुंचा सकता है, इसका शानदार उदाहरण भारत और रूस का संबंध है।”

PM meeting with the President of Russia, Mr. Vladimir Putin at Hyderabad House, in New Delhi on December 05, 2025.

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है। आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। विश्वास बड़ी ताकत है। आपसे मैंने अनेक बार इस विषय की चर्चा भी की है और विश्व की समझ भी मैंने रखी है। विश्व का कल्याण शांति के मार्ग पर ही है। हम सबको मिलकर शांति के मार्ग तलाशने चाहिए।”

पीएम मोदी ने भारत का पक्ष जाहिर करते हुए कहा, “शांति तलाशने के लिए पिछले दिनों से जो प्रयास चल रहे हैं, मुझे भरोसा है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा। पिछले दिनों विश्व समुदाय के जितने भी नेताओं से मेरी बात हुई, मैंने हमेशा कहा है कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत का जो पक्ष, वही शांति का पक्ष है। हम शांति के हर प्रयासों का समर्थन करते हैं और हम शांति के हर प्रयासों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

PM meeting with the President of Russia, Mr. Vladimir Putin at Hyderabad House, in New Delhi on December 05, 2025.

उन्होंने कहा, “पूरा विश्व कोविड से लेकर अब तक कई संकटों से गुजरा है। हम उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द विश्व को चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और एक सही दिशा में प्रगति की राह पर विश्व समुदायों को एक नई आशा मिलेगी।” पीएम मोदी बोले, “मुझे पूरा भरोसा है कि आज हम दिनभर अनेक विषयों पर चर्चा करने वाले हैं। भारत और रूस के आर्थिक संबंधों का अधिक विस्तार हो, हम नई ऊंचाइयों को हासिल करें। ऐसे ही आशावादी परिणाम के साथ हम अपनी मीटिंग को आगे बढ़ाएंगे।”

PM meets Russian President, Mr. Vladimir Putin at Hyderabad House, in New Delhi on December 05, 2025.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है।

The President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat, in Delhi on December 05, 2025.

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह राष्ट्रपति पुतिन के साथ राजघाट गए। रूसी राष्ट्रपति ने राजघाट पर विजिटर बुक पर हस्ताक्षर भी किया। वहीं हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच जो औपचारिक बातचीत होगी, उसमें रक्षा, ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी शामिल होने की उम्मीद है।

इस बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान भी देंगे। पुतिन बाद में कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट एंगेजमेंट को मजबूत करने के मकसद से एक बिजनेस इवेंट में भी हिस्सा लेंगे। फिर शाम को, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में बैंक्वेट होस्ट करेंगी।

The President of Russian Federation, Mr. Vladimir Putin pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat, in Delhi on December 05, 2025.

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेसिडेंट मुर्मू और पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पहले रूस का राष्ट्रगान और फिर भारत का भी राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गार्ड निरीक्षण भी किया। रूसी राष्ट्रपति ने सिर हिलाकर सम्मान को स्वीकार किया।

PM meeting with the President of Russia, Mr. Vladimir Putin at Hyderabad House, in New Delhi on December 05, 2025.

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा औपचारिक रूप से शुरू हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाज पुतिन ने वहां मौजूद रूसी डेलिगेशन में आए अधिकारियों से राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *