Politics -सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनीतिक सहमति : किरेन रीजीजू

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Central minister for Parliamentary workings Shri Kiren Rijiju stated after the all parties meeting that left wing is in support to Modi Government on Indo-Pak war against terrorism.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में एकजुटता प्रकट की और निर्णायक कार्रवाई के लिए सशस्त्र बलों को बधाई दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताओं को सशस्त्र बलों द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विवरण साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि कार्रवाई अभी जारी है।

संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने करीब 90 मिनट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्ष की ओर से कुछ सवाल थे, लेकिन रक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक जारी अभियान है, इसलिए हर घटनाक्रम पर अलग से ब्रीफिंग नहीं की जा सकती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बैठक एक व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने के लिए बुलाई गई थी। सभी नेताओं ने ऐसे समय में परिपक्वता दिखाई है जब देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।’’

उनके अनुसार, नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सभी भारतीयों की सुरक्षा के मुद्दे पर, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं को भी साझा किया, लेकिन सरकार को पूरा समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में राष्ट्र एकजुट है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘पूरा देश, सरकार और सशस्त्र बलों के साथ एकजुट है।’’ उनके अनुसार, रक्षा मंत्री ने बैठक में कहा, ‘‘हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने एक स्वर में बात की और परिपक्वता दिखाई तथा सरकार और सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग देने का वादा किया। मंत्री ने कहा, ‘‘नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के लिए सशस्त्र बलों को बधाई भी दी।’’

ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक सकारात्मक, मूल्यवान सुझावों पर गंभीरता से किया जाएगा विचार : किरेन रिजिजू

केंद्र सरकार ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों को जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अध्यक्षता की और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी सभी दलों के नेताओं के साथ साझा की। बैठक में सभी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार और सेना के इस कदम का समर्थन किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छे से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए। सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी। सभी ने कहा कि हम एकजुटता से सरकार का साथ देंगे और सेना के हर कार्रवाई में साथ देंगे। मैं सभी नेताओं को धन्यवाद करता हूं और ये सकारात्मक बैठक थी।”

रिजिजू ने कहा, “सभी नेताओं ने सेना को बधाई दी और कहा कि वे सरकार और सेना के हर कदम में एकजुटता के साथ साथ देंगे। यह एक सकारात्मक और रचनात्मक बैठक थी।” रिजिजू ने फर्जी खबरों के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने कहा, “कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि केवल प्रामाणिक सूचनाओं पर भरोसा करें और असत्यापित खबरों से बचें।” उन्होंने नेताओं द्वारा दिए गए सुझावों को मूल्यवान बताया और कहा कि सरकार इन पर विचार करेगी।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *