Central minister Shri Kiren Rijiju highlighted Rahul Gandhi’s fake sensation syndromes saying that Rahul and Congress usually does this before every election. Shri Rijiju quoted how Rahul Gandhi is spreading fake news to fetch some attention from voters and media to save some votes in Bihar just 1 day before phase 1 voting. Similar statement came from another BJP leader Shri Dharmendra Pradhan where Pradhan compared Rahul Gandhi’s misleading voter statements as sparkless bombs of lies.
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जवाब- हर बार झूठ का बम फुस्स हो जाता है

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया है। इस बार उन्होंने हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिहार में कुछ बचा नहीं, ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।
राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पिछले संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी, एक महिला की तस्वीर टी-शर्ट पर छपवाकर पूरे संसद परिसर में घूमते रहे और उसके नाम को उछाला। शाम तक उस महिला ने ही राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई। और अब, अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से प्रेस वार्ता कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “बिहार में मतदान है, लेकिन आज राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे थे। इससे साफ है कि बिहार में तो मुद्दा बचा ही नहीं, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा गढ़ा जा रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, “2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई। हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। लेकिन एग्जिट पोल जब कांग्रेस के पक्ष में होता है, तब वाहवाही करते हैं और जब विरोध में जाता है, तब मीडिया को गाली देते हैं।”
इस दौरान, किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा की टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हरियाणा में चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने खुद कहा था कि कांग्रेस वहां नहीं जीत पाएगी, क्योंकि उसके अपने नेता ही पार्टी को हराना चाहते हैं। इसके बाद कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने इस्तीफा देकर साफ कहा कि कांग्रेस हरियाणा में इसलिए हारी क्योंकि उसके नेता ही जमीन पर काम नहीं कर रहे थे।”
उन्होंने एक और उदाहरण देते हुए कहा, “कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने माना कि पार्टी में ग्रासरूट स्तर पर तालमेल ही नहीं है।” किरेन रिजिजू ने सवाल दागते हुए कहा कि फिर कांग्रेस कैसे जीत सकती है? उन्होंने कहा, “उनके अपने नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस अपनी वजह से हारी है, जबकि राहुल गांधी का ये कहना कि वो वोट चोरी से हारे, इस पर आखिर कौन भरोसा करेगा?”
किरेन रिजिजू ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कभी ‘जेन-जी’ को उकसाने की बात करते हैं। कभी वे देश को बदनाम करने का खेल खेलते हैं। वे देशविरोधी ताकतों के साथ मिले हुए हैं और उनके साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं।”
राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जवाब- हर बार झूठ का बम फुस्स हो जाता है
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ और फाल्स नैरेटिव के रिसर्च सेंटर बन चुके हैं। हर बार उनके झूठ का बम फुस्स हो जाता है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार में होने वाली करारी हार से अपना सिर बचाने का एक हथकंडा मात्र है। यह सबको पता है कि राहुल गांधी देश के संविधान, लोकतंत्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रणाली और जनता के मताधिकार में विश्वास नहीं रखते हैं। वह एक ऐसे आदर्श लोक में खोए हैं जिसमें उनको लगता है कि ‘न खाता न बही, जो राहुल गांधी कहें, वहीं सही’।”
उन्होंने आगे लिखा, “सच यह है कि इन सब बेबुनियाद हथकंडों की आड़ लेकर वह बिहार चुनाव में होने जा रही हार से अपना पल्ला झाड़ना चाहते हैं। उनको भी पता है कि कांग्रेस और राजद समेत पूरे महागठबंधन की स्थिति बिहार में पस्त है और जनता लगातार इन लोगों को नकार रही है।”
राहुल गांधी पर अपना हमला जारी रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ये हर बार एक झूठ लेकर आते हैं, फिर वो झूठ का बम फुस्स हो जाता है। इसके बाद ये नया झूठ लेकर आते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी झूठ और फाल्स नैरेटिव के रिसर्च सेंटर बन चुके हैं। उनको अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। इन सारे हथकंडों के बाद भी राहुल गांधी अपनी एक और असफलता की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ सिर्फ आलंद और महादेवपुरा जैसे निर्वाचन क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर है, जिसका एकमात्र उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाना है।

हरियाणा का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सारे एक्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा जीत दिखा रहे थे। सभी का कहना था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन नतीजा बिल्कुल दूसरा आया। ऐसा पहली बार हुआ कि पोस्टल बैलेट के नतीजे और चुनाव के नतीजे अलग थे। हमें पता चला कि ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ चल रही है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव करीब 22 हजार वोट से हारी थी। वहीं, कांग्रेस और भाजपा के बीच कुल 1.18 लाख वोटों का अंतर रहा।”
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पांच तरीके की ‘वोट चोरी’ है, जिसमें डुप्लीकेट वोटर, इनवैलिड एड्रेस, बल्क वोटर, फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का दुरुपयोग शामिल है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि फॉर्म 6 और फॉर्म 7, जिनसे वोटरों को जोड़ा और घटाया जाता है, महादेवापुरा और आलंद के बाद चुनाव आयोग ने इसका डेटा देना बंद कर दिया है।