Red Fort Blast – राजधानी के दिल में धमाका: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हड़कंप

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Special Report – The Hyundai i20 Car HR26- 7674 used in this Red Fort Blast is registered on the name of Nadeem Khan Gurugram RTO. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत और कई घायल

Breaking -दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीमें

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भयावह धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत और पच्चीस से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर जांच में जुट गई है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा कारणों से दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई भयावह दास्तां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास के वाहनों के परखच्चे उड़ गए। क्षेत्रीय निवासी राजधर पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने घर से अचानक आग की लपटें उठती देखीं और नीचे पहुंचते ही धुएं का घना गुबार दिखाई दिया। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि जब वे पास के गुरुद्वारे में थे, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। आसपास के कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

अस्पतालों में भर्ती घायलों का उपचार जारी

लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल में अब तक 15 घायलों को लाया गया, जिनमें आठ लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। तीन की हालत गंभीर है जबकि बाकी का उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीमें लगातार घायलों की देखभाल में लगी हुई हैं।

आग की चपेट में आए कई वाहन

धमाके के बाद आसपास खड़ी तीन से चार कारें भी आग की चपेट में आ गईं। घटना से न केवल वाहनों का भारी नुकसान हुआ, बल्कि आसपास की सड़क की स्ट्रीट लाइटें और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल विभाग को घटना की सूचना शाम 7 बजकर 5 मिनट पर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल राहत कार्य शुरू किए गए।

जांच के घेरे में आतंकी साजिश की आशंका

इस धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे दिल्ली क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है, परंतु किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम विस्फोटक के प्रकार और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फरीदाबाद मॉड्यूल के खुलासे से जुड़ सकती है कड़ी

गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जहां से लगभग 2900 किलो विस्फोटक और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए थे। उस मामले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संबंधों का खुलासा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली धमाके की जांच में इस नेटवर्क की संभावित कड़ी की भी पड़ताल की जा रही है।

चांदनी चौक और आसपास का इलाका बंद

सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र चांदनी चौक बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आसपास के सभी मेट्रो स्टेशन और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की टीम को भी जांच में शामिल किए जाने की संभावना है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस का कहना है कि विस्फोट के सही कारणों और पृष्ठभूमि का पता लगाने में कुछ समय लगेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *