Republic Day Exclusive -शंख-नगाड़ों साथ सौ महिला कलाकारों ने किया गणतंत्र दिवस परेड का आगाज

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां के कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह का आगाज इस वर्ष 100 महिला कलाकारों ने किया। More than 100 well skilled women dance group performed with Shankha- nagadas-drums to initiate the mega event of republic day 2024.

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आयी है,लेकिन इस बार 75 वें गणतंत्र दिवस पर देश भर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार शंख और नगाड़ों तथा अन्य पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस बार के परेड में एक और बदलाव देखने को मिला। आम तौर पर सभी कलाकार और समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते थे, लेकिन इस बार एक और नई पहल गयी, जिसके तहत एक ही समूह ने सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति दी, जबकि अन्य 11 समूहों ने अलग अलग बाड़ों के सामने अपनी प्रस्तुति पेश कीं। सरकार की यह पहल दर्शकों को रोमांचित करने वाली थी।

Glimpses at Kartavya Path on the occasion of 75th Republic Day celebrations, in New Delhi on January 26, 2024. PM presents on the occasion.

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों तथा 09 मंत्रालयों की झांकियां निकाली गयीं। इस वर्ष की झांकी विषय ‘भारत लोकतंत्र की जननी ’ और ‘ विकसित भारत’ रखा गया था।

इस वर्ष के परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए साथ ही इस साल फ्रांस की वायु सेना का एक दस्ता यहां मार्च भी निकाला। इसके अलावा दो राफेल विमानों ने भी अपने करतब दिखाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर डाक टिकट तथा 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी किया।

कर्तव्य पथ पर झलका ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक समृद्धि

भारत ने शुक्रवार को देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर यहां कर्तव्य पथ पर जहां अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन किया वहीं ‘नारी शक्ति ने भी परेड का नेतृत्व करके अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया।

महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को अभिव्यक्त करते इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रौं मुख्य अतिथि थे। मुख्य समारोह की शुरुआत बहादुर सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई। इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रौं ‘पारंपरिक बग्गी’ में कर्तव्य पथ पर पहुंचे।

राष्ट्रगान की धुन और 21 तोपों की सलामी के बीच राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार तीनों सेनाओं – सेना, नौसेना और वायु सेना की सैन्य पुलिस कोर – की महिला सैनिकों की टुकड़ी ने मार्च किया।

परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाकर की। सांस्कृतिक समृद्धि और नारी शक्ति” के शानदार प्रदर्शन में, ‘वंदे भारतम-नारी शक्ति’ के बैनर तले 1,500 नर्तकियों के एक समूह ने विविधता में एकता के संदेश के साथ परेड की शोभा बढ़ायी। प्रदर्शन में कुचिपुड़ी, कथक, भरतनाट्यम, सत्रिया, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी, समकालीन शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड शैलियों सहित 30 विशिष्ट लोक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया गया।

परेड के दौरान सशस्त्र बलों ने मिसाइलों, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-द्वितीय पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों सहित घरेलू स्तर पर निर्मित हथियारों और सैन्य उपकरणों की एक विविध श्रृंखला का प्रदर्शन किया।

समारोह में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते ने भी मार्च पास्ट किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल, थल, नभ में सुरक्षा चाक चौबंद

गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल, थल, नभ में सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं।

यमुना नदी में जहां बोट के जरिए पेट्रोलिंग हुई तो आसमान में वायु सेना के विमान गश्त करते रहे और पूरी दिल्ली में किलाबंदी है। करीब 77 हजार लोग परेड को देखने के लिए कर्व्य पथ पर पहुंचे हैं। लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए तड़के चार बजे से दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू हो गयी थी। परेड समारोह स्थल पर ही दिल्ली पुलिस के 14 हजार जवान तैनात हैं। सुरक्षा के मद्देनजर परेड वाले स्थल को 28 जोन में बांटा गया है और हर जोन में एक वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे।

कर्तव्य पथ और आसपास के इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ ही क्विक रिएक्शन टीम, स्वाट टीम के स्नाइपर्स भी तैनात रहे, जिनकी पैराग्लाइडर और ड्रोन के खतरे पर निगाह बनी रही। सुरक्षा के लिए उन्नत तनकनीक का इस्तेमाल किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर 25 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली को सीमाएं सील कर दी गयी थीं। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले पर जाकर समाप्त हुयी।

परेड देखने आने वाले लोगों में जिनके पास कार की रिमोट चाभी थी, उनकी चाबी जमा करने के लिए अलग से लॉकर बूथ बनाए गये थे। बिना किसी दिक्कत वहां चाबी जमा कर सकेंगे और चाबी जमा करने पर पर्ची दी गयी थी। इसके अलावा परेड देखने के लिए आने वाले दर्शकों में अगर को भटक जाता है तो उसके लिए पुलिस की तरफ से मिसिंग बूथ लगाए गए थे। बूथ तैनात पुलिसकर्मी खोजने में मदद कर रहे थे। समारोह के लिए जारी पास में सभी दिशानिर्देश लिखे गए थे। परेड देखने आने वाले लोगों से पुलिस ने मेट्रो का प्रयोग करने की अपील की।

गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मद्देनजर 26 जनवरी को नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से अपराह्न 12 बजे तक अस्थायी रूप से रद्द रहे। इसकी वजह से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, तो कई ट्रेनें कैंसल की गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल, 04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल के रूट में बदलाव किया है। वहीं, 04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, 14315 बरेली-नई दिल्‍ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस का रूट बदला जाएगा। इसके अलावा 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस का भी रूट बदला है। वहीं दूसरी तरफ 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल, 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल और 04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी को रद्द रहीं। साथ ही रेलवे ने लगभग एक दर्जन ट्रेनों को रोक कर चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन परेड के समय स्टेशन से नहीं गुजरीं, लेकिन परेड पास हो जाने के बाद इनका परिचालन किया।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *