Shame Punjab Govt. -अपने आका केजरीवाल को मान सरकार द्वारा VVIP सुविधाएं, 225 पुलिस

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Punjab Hoshiarpur Vipassana Kendra is a new address of Bailed Kejriwal these days where his dummy CM Punjab Bhagwant Maan is giving VVIP treatment and personal services to his Aaka as good servant. Take a look how the Punjab CM is spending taxpayers money – ‘विपश्यना केंद्र’ में केजरीवाल को 225 पुलिस मुलाजिमों का सुरक्षा कवच है मिला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के पश्चात तनाव मुक्ति के लिए आजकल होशियारपुर-ऊना रोड पर स्थित गांव आनंदगढ़ महिलांवाली के धम्म धज विपश्यना केंद्र में 10 दिन के मैडीटेशन के लिए प्रवास कर रहे हैं। अपने आका केजरीवाल को भगवंत मान सरकार द्वारा वी.वी.आई.पी. सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। विपश्यना केंद्र के इर्द-गिर्द केजरीवाल की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के करीब 225 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। जिला पुलिस के एक एस.पी. व 3 डी.एस.पी. दिन-रात सुरक्षा के लिए कमान संभाले हुए हैं। जिले के नए एस.एस.पी. संदीप मलिक खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र को जाने वाली सड़क का भी आनन-फानन में नवनिर्माण करवाया गया है।

मीडिया कर्मियों पर है पैनी नजर

केंद्र से करीब 1 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने नाका लगाया है। किसी भी आम व्यक्ति को नाका पार करने की इजाजत नहीं है। केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों को भी गहन जांच-पड़ताल के पश्चात ही आने-जाने दिया जा रहा है। हालांकि वे पुलिस के इस रवैये से बेहद परेशान हैं। पुलिस को मीडिया कर्मियों के लिए सख्त हिदायतें जारी की गई हैं कि कोई भी मीडिया कर्मी 1 कि.मी. के दायरे में न दिखे।

परोसे जा रहे भोजन की फूड सेफ्टी टीम कर रही जांच

केजरीवाल को इस केंद्र में परोसे जाने वाले भोजन अथवा खानपान की अन्य वस्तुओं की सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा बारीकी से जांच के पश्चात इसे परोसा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी दिन-रात केंद्र के बाहर ड्यूटी दे रही है जिसमें 2 मुलाजिम तैनात हैं। मैडीटेशन के दौरान अगर अरविंद केजरीवाल को सेहत संबंधी कोई आपात परेशानी आ जाती है तो उसके लिए चंडीगढ़ रोड पर राम कालोनी कैंप स्थित लिवासा अस्पताल की तीसरी मंजिल पर विशेष ट्रोमा सैंटर स्थापित किया गया है जिसकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

3 thoughts on “Shame Punjab Govt. -अपने आका केजरीवाल को मान सरकार द्वारा VVIP सुविधाएं, 225 पुलिस

  1. Very good investigation report on corruption. no other media is showing and written about this. You are doing great work.

  2. Very good investigation report on corruption. no other media is showing and written about this. You are doing great work.

  3. Very good investigation report on corruption. no other media is showing and written about this. You are doing great work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *