Delhi Update – Mahila Samman Yojna is implemented in Delhi today by CM Rekha Gupta and Cabinet. Who will get 2500rs. दिल्ली में लागू हुई महिला समृद्धि योजना, कैबिनेट ने लगाई मुहर, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने वाली ‘महिला समृद्धि योजना’ लागू हो गई है। इसका ऐलान शनिवार को महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी मिल गई है। यह दिल्ली में तुरंत लागू होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में आने से पहले कैबिनेट बैठक में योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये की निधि को मंजूरी दी है। योजना का ऐलान हो चुका है, हालांकि रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
जल्द लॉन्च होगा पोर्टल
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज महिला दिवस का सुंदर अवसर है। इसे ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना जिसका हमने वादा किया था उसे अप्रूव कर दिया है। सरकार ने योजना के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। दिल्ली की गरीब बहनों को योजना का लाभ मिले इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की मैं अध्यक्ष हूं। इसमें और कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी हैं। जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। योजना से संबंधित टर्म्स एंड कंडीशन जारी करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और समृद्धि दोनों सरकार करेगी।

17-18 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली में योजना का लाभ 17-18 लाख महिलाओं को मिलेगा। एक परिवार की एक ही महिला इसकी पात्र होंगी। उम्मीद है कि अप्रैल से लाभार्थी महिलाओं को पैसे मिलने लगेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना का ड्राफ्ट बना लिया है। दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद इसे लेकर काम शुरू हो गया था। सीएम रेखा ने कैबिनेट की पहली बैठक में इसपर चर्चा की थी।
क्या है न्यूनतम उम्र
दिल्ली में 21-60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें योजना प्रस्ताव के तहत 2,500 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। यदि किसी महिला को पहले से किसी योजना का लाभ मिल रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा परिवार की एक ही महिला इसकी पात्र होगी। पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में कहा था कि योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आठ मार्च से शुरू होगी। हालांकि आज इसका ऐलान नहीं किया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही योजना को लेकर पंजीकरण शुरू होगा।
कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय का सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर जैसी चीजें होनी चाहिए। पोर्टल को आधार से लिंक किया जाएगा। ऐसे में किसी भी तरह की गलत जानकारी देने वालों की एप्लीकेशन कैंसिल कर दी जाएगी। अगर आप किसी अन्य राज्य की निवासी हैं तो आपको कम से कम पांच साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए, तभी योजना का लाभ मिलेगा। आपके पास अपने नाम से बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।

दिल्ली में किसे मिलेगा 2500 और किसे नहीं; महिला समृद्धि योजना की शर्तों पर क्या फैसला
महिला समृद्धि योजना को दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शनिवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी। इसके लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। योजना को तत्काल लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि जल्द ही महिलाओं को पैसे मिलने लग जाएंगे। सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया है। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और कपिल मिश्रा को कमिटी में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का समूह नियम और शर्तें जारी करेगा। साथ ही एक पोर्टल को भी लॉन्च किया जाएगा जिस पर महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराएंगी। महिला समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। वादे के मुताबिक भाजपा ने इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब महिलाओं को देने का फैसला किया है। सरकार ने अभी नियम और शर्तों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मोटे तौर पर नियम और शर्तें तय हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक इस योजना की शर्तें कुछ इस प्रकार की हो सकती हैं-
1. आधार से भी ज्यादा जरूरी बीपीएल कार्ड
सूत्रों के मुताबिक, महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्डधारी होना आवश्यक है। यह कार्ड बताता है कि आप गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।
2. उम्र की सीमा 21 से 59 साल
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि महिला समृद्धि योजना का लाभ 21 से 59 साल की महिलाओं को मिलेगा।60 साल की आयु पूरी करते ही महिलाएं इस योजना से बाहर हो जाएंगी। 60 या इससे अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धि पेंशन मिलती है।
3. 5 साल से दिल्ली की निवासी होना आवश्यक
सूत्र बता रहे हैं कि इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो कम से कम 5 साल से दिल्ली की निवासी हैं। यानी यदि आप 5 साल से दिल्ली की वोटर हैं और आपके आधार कार्ड और वोटर कार्ड पर दिल्ली का पता है। तभी आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।
4. महिला के नाम से खाता और आधार कार्ड आवश्यक
जिस महिला को इस योजना का लाभ लेना है उसके नाम से अपना बैंक खाता और आधार कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। आधार और बैंक अकाउंट से फोन नंबर भी लिंक हो।
5. रजिस्ट्रेशन कराना होगा
महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार अभी रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करेगी। जरूरी कागजातों के साथ सरकारी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जिन आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा उनके खाते में हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।
किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ
1. महिला समृद्धि योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो सरकारी सेवा में हैं। केंद्र, राज्य या निगम में सरकारी नौकरी करती हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
2. यदि कोई महिला पेंशनभोगी है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
3. जिन महिलाओं के परिवार में कोई इनकम टैक्सपेयर है उन्हें महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।