Shame -भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल के स्कूल में छात्रों को बेरहमी से मारापीटा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

A highly sensitive matter regarding the brutality on innocent minor students of BJP leader Dr. Mithilesh Agarwal C P International Public school and hostel at Farrukhabad. Local police have registered FIR at Mau Bazar police station. School wardens beaten up minor students last night after a power cut in the hostel. Will the BJP suspend Dr. Mithilesh Agarwal or will she resign of her own as taking the moral responsibility. फर्रुखाबाद: छात्रों के साथ हुई बर्बरता, सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कर्मचारियों की पिटाई से 60 बच्चे घायल

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरबाजा थाना क्षेत्र में सीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों ने कई छात्रों को बेरहमी से पीट दिया।

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि यह स्कूल भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल का है। मंगलवार देर रात को स्कूल के हॉस्टल में अचानक बिजली चले जाने से कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। इस पर वार्डनों ने छात्रों को मारापीटा, जिसमें लगभगत 60 बच्चे घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना पर कई छात्रों के परिजन देर रात में ही स्कूल पहुंचे गये थे। छात्रों के साथ हुई बर्बरता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गये हैं। एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *