Singer Mika Singh is one name that needs no introduction on world stage. Mika Singh who is younger cousin brother of Daler Mehndi have an established career. Mika questioned fellow singer Diljit Dosanjh about his film promotions where Diljit is seen romancing Pakistani actress Hania Amir. Mika asked Diljit about his association and intend in supporting Pakistan even after all the rift of Pahalgam terrorist attack on Hindu tourists. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के 2 दिग्गजों के बीच तनातनी, दिलजीत दोसांझ के प्रमोशन को लेकर मीका सिंह हुए नाराज
मुंबई, भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखने वाले सिंगर मीका सिंह अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में बने रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आ गए हैं।
एक बातचीत के दौरान मीका सिंह ने दिलजीत की सक्सेस की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही उनकी प्राथमिकताओं पर भी कड़े सवाल खड़े कर दिए। मीका ने आरोप लगाया कि दिलजीत अपनी बॉलीवुड से जुड़ी फिल्मों को इंटरनेट पर प्रचार करने में परहेज करते हैं, जबकि बाकी प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका रवैया काफी अलग नजर आता है।

बॉर्डर 2 की अनदेखी का लगाया आरोप
मीका सिंह ने कहा कि फेमस फिल्म बॉर्डर 2 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देश की भावना से जुड़ी एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसमें सनी देओल जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।
इसके बावजूद दिलजीत ने बॉर्डर 2 के प्रमोशन में कोई खास रुचि नहीं दिखाई और न ही इंटरनेट पर इसके बारे में कोई मजबूत मैसेज शेयर किया। मीका ने कहा कि जब कोई कलाकार बॉलीवुड में काम करके नाम और पहचान कमाता है, तो उसे हिंदी सिनेमा से जुड़ी फिल्मों को भी पूरे मान-सम्मान के साथ प्रमोट करना चाहिए।

सरदार जी 3 के प्रमोशन पर उठाए सवाल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर शामिल थीं और दिलजीत ने इसके प्रमोशन में काफी दिलचस्पी दिखाई।
मीका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ जहां हमारे देश से जुड़ी इतनी बड़ी फिल्म को नजरअंदाज कर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ पाक कलाकारों की फिल्म के लिए खुलकर पोस्ट किए गए। हालांकि इस पूरे मामले में यह सच भी सामने आया है कि दिलजीत ने पहले बॉर्डर 2 का फर्स्ट लुक और शूटिंग से जुड़े कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
दोस्ती और सपोर्ट का भी किया जिक्र
विवादित सवालों के बीच मीका सिंह ने साफ किया कि उनके मन में दिलजीत दोसांझ के लिए कोई जलन की भावना नहीं है। उन्हें भाई दलेर मेहंदी के बाद किसी पंजाबी सिंगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्सेस पाते देखकर बेहद गर्व होता है।
मीका सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने दिलजीत को अपने मुंबई स्टूडियो में पूरा सपोर्ट दिया था। इतना ही नहीं, जब कुछ विवादों के दौरान दिलजीत को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, तब भी वे उनके पक्ष में मजबूती से खड़े रहे थे।