Super CM Yogi’s Super Cops have seized History Sheeter Gangster Kala Mukeem gangs Inam Dhuri’s illegal properties worth 6 crores in Shamli area including a luxury house and multiple commercial properties in main area. Local Muslim supporter of this muslim mafia tried to trigger police force but Police officials have managed the situation very well and all the proceedings were completed peacefully.
यूपी: मुकीम काला गैंग के कुख्यात पर प्रशाशन का शिकंजा, 6 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
शामली, 04 दिसंबर (वेब वार्ता)। यूपी के शामली जिले के कैराना और आसपास के इलाकों में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रशासन ने लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय मुकीम काला गैंग के कुख्यात सदस्य इनाम उर्फ धुरी की करीब 6 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार, धुरी ने अलग-अलग अपराधों से अवैध तरीके से कमाए धन को मकानों और दुकानों में निवेश कर भारी संपत्ति इकट्ठा की थी।

गूरुवार सुबह कैराना एसडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस की संयुक्त टीम तीन स्थानों पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कैराना बाजार क्षेत्र में इनाम धुरी की एक दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर कुर्क किया गया। साथ ही, उसका आलीशान मकान को भी प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की बाधा न आए।
अधिकारियों ने बताया कि इनाम उर्फ धुरी के खिलाफ 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। धुरी पर आरोप है कि वह कैराना और आसपास के व्यापारियों से रंगदारी वसूला करता था और गैंग के जरिए इलाके में भय का माहौल बनाए रखता था। उल्लेखनीय है कि तीन महीने पहले पुलिस ने मुठभेड़ में उसे घायल कर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में है।

यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध से कमाई गई किसी भी अवैध संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अपराधियों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कुर्की की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस इनाम धुरी की संपत्ति कुर्क करने से उसके गैंग की आर्थिक कमर टूटेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।