Good News -खाद्य विभाग ने नष्ट की एक हजार किलो दूषित पनीर

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Mathura District Additional food commissioner Dr. Jatin Kumar Singh and his team destroyed more than 1000 kilos of fake paneer.

मथुरा, जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं कमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने बीती रात एक वाहन काे राेका। वाहन की तलाशी में एक हजार किलाे दूषित पनीर बरामद हुआ है, जिसे नष्ट कराया गया। कामा (राजस्थान) बॉर्डर की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी (यूपी85 ईटी 6299) को नंदगांव रोड, जिंदल पुलिस चौकी (थाना कोसीकलां, तहसील छाता) के पास चेकिंग के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान गाड़ी के चालक/मालिक अमर सिंह ने बताया कि कामा (राजस्थान) स्थित पनीर निर्माण डेयरी से लगभग 1000 किलो पनीर (अनुमानित मूल्य 2,20,000 रुपये) बिक्री के लिए लाया जा रहा था। व्यापारी द्वारा क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध एवं दूषित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 2 सैंपल लेकर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे। वहीं, जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्वच्छकर और संदिग्ध 1,000 किलो पनीर को तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

शुक्रवार काे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाहा और धर्मेंद्र मौजूद रहे।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *