Astro Guru – नए साल के पहले दिन कर लें चमत्कारी उपाय

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

नव वर्ष में आपसी स्नेह, प्रेम सौहार्द और समन्वय की कामना के साथ तरक्की और धन प्राप्ति के महा योग बन जाए तो सोने पर सुहागा हो जाए। हर व्यक्ति उत्तम ऐश्वर्य से जीवन बिताने की मन में इच्छा रखता है। यदि आप नए साल के पहले दिन ये चमत्कारी उपाय कर लें तो लाइफ नॉर्मल से “वाह क्या लाइफ है” बन सकती है । Here is your most awaited remedies for a rocking year 2024 ahead with these exclusive mantra that shall help you with sudden money and multifold positive benefits in life.

अमर बेल से मिलेगी अमर समृद्धि

नए साल के पहले दिन शाम 6 बजे के बाद किसी सुनसान जगह के ऐसे पेड़ को तलाश कर के रखे जिस पर अमर बेल चढ़ी हुई हो। अब वहां देसी घी का एक दीपक जला कर वृक्ष को दोनो हाथों से पकड़ कर प्रार्थना करें कि आप को धन लाभ और समृद्धि की निरंतर प्राप्ति हो। 

पीपल देव करेंगे सब कष्ट दूर

नव वर्ष पर पास ही के किसी पूजित पीपल पर शुद्ध हो कर जाए और पूर्ण शर्द्धा से जड़ में 1 देसी घी और 1 तिल तेल का दीपक प्रज्वलित कर आकस्मिक धन प्राप्ति की प्रार्थना करिए। साथ ही यह गुप्त मंत्र भी 11 बार अवश्य जपें।

मंत्र

“ॐ नमो विद्यावती अदृश्य धन देही देहि स्वाहा :”

नए साल 2024 का पहला दिन सोमवार है. ये एक अच्छा संकेत हैं कि साल की शुरूआत हफ्ते के पहले दिन से हो रही है. सोमवार का दिन खासतौर से महादेव का माना जाता है. इस दिन उनको याद करके पूजा करने से आपके उपर बाबा की कृपा होगी और आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी. खास उपाय करने के लिए गंगाजल में काला तिल डालें और इससे भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

साल के पहले नारियल खरीदकर उसकी पूजा करें और घर के मुख्य द्वार पर अवश्य फोड़ें। इसके बाद उस नारियल में मौजूद जल को पूरे घर में छिड़कें। इससे घर में मजूद कैसी भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और सकारात्मकता का संचार होगा। इसके अलावा, आप कपूर जलाकर भी उसे पूरे घर में घुमा सकते हैं। इससे लाभ होगा।  कर लें ये काम, ऐशो आराम से बीतेगा आने वाला साल, दौलत की भी नहीं होगी कमी

अगर आप घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं, पारिवारिक क्लेश से मुक्ति चाहते हैं और घर की उन्नति की कामना करते हैं तो नए साल में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा हरे रंग का चुनाव करें। फिर चाहे वो कपड़े पहनने में हो या घर की दीवारों पर पेंटिंग करवाना हो। घर में शुभ पौधे भी लगा सकते हैं विशेष रूप से तुलसी का पौधा। 

नए साल के पहले दिन अपने इष्ट देव की पूजा करने से पहले सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें और सूर्य चालीसा का पाठ करें। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें एवं सूर्य देव की आरती गाएं। इससे पूरे सालभर पर सूर्य की कृपा बनी रहेगी और भाग्य आपका साथ देगा। आपके सौभग्य में वृद्धि होगी और जीवन में सफलता प्राप्त होने लगेगी।

अगर आप नौकरीपेशा हैं और चाहते हैं कि इस साल आपको नौकरी में तरक्की मिल जाए, आपकी नई जॉब लग जाए, नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) की समस्या दूर हो जाए तो इसके लिए नए साल के पहले दिन स्नान करें और उसके बाद पूजा-पाठ संपन्न कर केसर का तिलक लगाएं। केसर का तिलक लगाने से नौकरी से जुड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी। 

नारियल का उपाय 

अगर आप लंबे समय से किसी तरह की आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो नए साल के पहले दिन ये उपाय जरूर करें. पहली जनवरी के दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें और मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करें. उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें. पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं. पूजा समाप्त होने के बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रख दें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है.

चावल के उपाय

अगर आपके पास धन नहीं टिकता है या फिर पैसे आते ही खर्च हो जाते हैं, तो नए साल के पहले दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें एक मुट्ठी साबुत चावल अर्पित करें. पूजा करने के बाद इन चावलों को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. इसमें से थोड़े से चावल निकाल कर अपने पर्स में भी रख लें. नए साल के पहले दिन इस उपाय को करने से हर तरह की आर्थिक तंगी दूर होती है. 

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *