Budget 2025 -सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Saree statement of Finance minister Smt. Nirmala Seeta Raman Ji’s elegant look is widely appreciated by netizens across the country. It is now a style and fashion statement that people look forward to see and write about. This year it was a beautiful cream colour handwoven saree with Zari borders. The saree is special gift by Padma Shri awarded National artist and social activist Smt. Dulari Devi to Finance minister. The saree is handpainted with Madhubani motifs all across the borders. वित्त मंत्री की हर साड़ी का संदेश बेमिसाल, रंग से लेकर तागों में दिखता है भारत

नई दिल्ली, 01 फरवरी (वेब वार्ता)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आठवीं बार देश का बजट पेश करेंगी। इस अहम मौके पर वो जो साड़ी पहनती हैं उसमें भारत की मिट्टी महकती है! हाथ से बुने तागों में हुनरमंदों की मेहनत दिखती है। हर साड़ी में एक सशक्त संदेश छिपा रहता है।

2019 में बतौर वित्त मंत्री कमान संभाली तो सुनहरी जरी वाली गुलाबी साड़ी में आईं। ये रंग स्थिरता और गंभीरता को दर्शाता है। स्थिरता जो विकास दर में दिखी और वो जो 2019 में 3.87 फीसदी थी 2023 आते आते छलांग लगाई 7.3 फीसदी तक पहुंच गई।

अगला साल पूरी दुनिया पर भारी था। 2020 का वो दौर महामारी का था। उस समय नई ऊर्जा और सुनहरे भविष्य का संदेश पीले रंग की साड़ी ने दिया। उम्मीद कि भविष्य उजाला लिए होगा।

2021 की साड़ी मंगलमय भविष्य और विकास के तारों में बुनी कहानी कह गई। साहस और मंगल को दर्शाती ऑफ व्हाइट और लाल बॉर्डर वाली साड़ी थी यह!

2022 में पहनी कत्थई रंग की बोमकाई साड़ी। जिसका मतलब स्थिरता और शक्ति से था। इसी साल आर्थिक तौर पर हम और मजबूत बने और दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपना नाम अंकित कराया।

2023 का वर्ष खास था इस साल शक्ति, साहस और संकल्प के रंग में रंगी देखीं वित्त मंत्री। इस साल का अंत आते आते फोर्ब्स ने दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में नाम शुमार किया। वो 32वें पायदान पर रहीं।

अगले साल दुनिया की ताकतवर महिलाओं में शामिल हो चुकी वित्त मंत्री का स्थिरता के साथ आगे बढ़ने का जज्बा साड़ी के रंग में छलका। 2024 में उन्होंने नीली तसर साड़ी पहनी। जिसने स्थिरता और विकसित भारत 2047 का पाठ पढ़ाया। इसी साल पूर्ण बजट पेश करने के दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी जिसने देश को ये विश्वास दिलाया कि साफगोई और स्पष्टता से बात रखने में वो यकीन रखती हैं। सीतारमण ने सातवें बजट में अपने लुक को बेहद सादा, सहज और साधारण रखा था।

सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन पेश किया बजट, पद्मश्री दुलारी देवी ने भेंट की थी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिला पेंटिंग वाली क्रीम कलर की साड़ी पहन कर शनिवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला पूर्ण बजट पेश किया।

सीतारमण को यह साड़ी सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने उस समय भेंट की थी, जब वह गत वर्ष नवंबर महीने में बिहार के मिथिला क्षेत्र के दौरे पर थीं और इस दौरान वह मिथिला चित्रकला संस्थान गई थीं।

लोकप्रिय मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे लोक कला की एक पारंपरिक और जटिल शैली माना जाता है। बिहार के मिथिला क्षेत्र में इस कला की उत्पत्ती मानी जाती है।

जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य संजय झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहन कर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें सभी मिथिला और बिहारवासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह साड़ी उन्हें गत नवंबर माह में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला पेंटिंग की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी द्वारा भेंट की गई थी।’’

दुलारी देवी मधुबनी पेटिंग की प्रसिद्ध कलाकार हैं और उन्हें इस कला के क्षेत्र में योगदान के लिए साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

इस कला रूप की विशेषता इसके जीवंत रंग, ज्यामितीय पैटर्न और प्राकृतिक रंगों का उपयोग है। मधुबनी पेंटिंग अक्सर हिंदू पौराणिक कथाओं, प्रकृति और दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती हैं। वे आम तौर पर मिथिला क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं और पीढ़ियों से चली आ रही हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *