Cricket -एडिलेड टेस्ट : मिशेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी, डिनर ब्रेक तक भारत का स्कोर- 82/4

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

India Australia Border Gavaskar Cricket Series 2024

एडिलेड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। एडिलेड में हो रहे डे-नाइट टेस्ट मैच का पहला सीजन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़िया रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डिनर ब्रेक तक भारत के चार शीर्ष बल्लेबाजों को आउट कर दिया है।

ब्रेक तक भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन हो चुका है। इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है। कप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई है। हालांकि रोहित शर्मा इस बार ओपनिंग की जगह मिडिल ऑर्डर में खेल रहे हैं।

भारतीय पारी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। पर्थ टेस्ट के शतकवीर यशस्वी जायसवाल हालांकि इस पारी में पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हो चुके हैं। उनको मिशेल स्टार्क ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच बढ़िया अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

केएल राहुल 64 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और उनको मिशेल स्टार्क ने नाथन मैकस्वीनी के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। जोश हेजलवुड की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल हुए तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। गिल ने आउट होने से पहले 51 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

इसके बाद मिशेल स्टार्क ने सत्र की बड़ी सफलता हासिल करते हुए विराट कोहली को 7 रनों के स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह से भारत के तीन विकेट केवल 12 रनों के स्कोर पर गिर गए।

इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत धमाकेदार की है। उन्होंने मेजबान टीम को पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से हराया था। हालांकि डेन-नाइट टेस्ट मैचों में अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है।

बुमराह का सामना करने को लेकर ज्यादा तनाव नहीं ले रहा हूं : ट्रेविस हेड

एडिलेड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वह भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और गुलाबी गेंद से ज्यादा चिंतित नहीं हैं।

बुमराह, जो शुक्रवार को 31 साल के हो रहे हैं, ने पर्थ स्टेडियम में पहले टेस्ट में 8 विकेट लिए थे, जिसमें एक पारी में लिए गए घातक पांच विकेट भी शामिल थे। उनकी इस शानदार गेंदबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

ट्रेविस हेड ने कहा, “बुमराह स्टंप्स पर अटैक करना पसंद करते हैं। वह शॉर्ट गेंदों का भी अच्छा इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं देते। लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप अपने पैरों की मूवमेंट को लेकर सतर्क रहें और ध्यान दें कि वह कहां से आपको आउट कर सकते हैं तो बेहतर होगा। मैं इस पर फोकस करता हूं और बाकी चीजों पर प्रतिक्रिया देता हूं। वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन मेरे लिए वह सिर्फ एक और गेंदबाज हैं और वही पुरानी गुलाबी गेंद ही मुझे फेंक रहे होंगे। इसलिए मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं।”

भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि वह एडिलेड में गुलाबी गेंद से स्कॉट बोलैंड की गेंदबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं। बोलैंड को चोटिल जोश हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है। हेजलवुड साइड स्ट्रेन की वजह से मैच से बाहर हैं। बोलैंड करीब 18 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं। बोलैंड ने एडिलेड ओवल में अब तक एक ही टेस्ट खेला है, जिसमें उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 विकेट (3/45) लिए थे।

गावस्कर ने कहा, “बोलैंड को पिच पर उछाल और हरकत करने वाली गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है। हमने देखा है कि पिच पर अच्छी-खासी घास है, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है। वह ऊंचाई वाले गेंदबाज हैं, ठीक वैसे ही जैसे हेजलवुड हैं। हेजलवुड का न खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह सीरीज शुरू होने से पहले मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज थे। उनकी खासियत यह है कि वह लेंथ से गेंद को उछाल दिला सकते हैं। अगर बोलैंड ऐसा कर पाए, तो वह भी विकेट ले सकते हैं।”

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *