अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार आने वाला साल 2024 आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने से पहले ही ये जान लेते हैं कि साल 2024 में कौन से अंक होंगे, जो बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। अगर हम 2024 को अंतिम इकाई के अंक तक जोड़ें, तो हम पाते हैं कि इसका कुल योग (2+0+2+4) 8 बन रहा है। इस प्रकार पूरा साल 2024, अंक 8 के रूप में हमें विशेष रूप से प्रभावित करने वाला है। अंक ज्योतिष में 8 का अंक शनिदेव का अंक माना गया है। शनि देव हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, मेहनत और धीरे-धीरे लक्ष्य की प्राप्ति का संकेत देते हैं। Everybody wants love happiness success and growth in life. He we are sharing these numero remedies by Astrologer Prerna Awasthi ji that you can apply according to your basic date of birth. Who is a Mumbai based astrologer and famous for her effective solutions.

8 का अंक सफलता, वृद्धि और शक्ति का प्रतीक है। यह अभिव्यक्ति की ऊर्जा को दर्शाता है और जीवन में बड़े बदलाव लाने में सक्षम है। अगर हम 2024 के कुल अंकों को देखें तो इसमें अंक 2 दो बार आया है और अंक 4 एक बार आया है। इस प्रकार देखा जाए तो 8 के अंक के अलावा अंक 2 और अंक 4 भी इस वर्ष महत्वपूर्ण होंगे। जिस प्रकार अंक 8 शनि देव का अंक माना गया है उसी प्रकार अंक 2 चंद्रमा और अंक 4 राहु का अंक है।

चंद्रमा का अंक 2 जीवन में वृद्धि, आर्थिक लाभ, धन, समृद्धि संवेदनशीलता और भावुकता का अंक है। राहु का अंक 4 नई विचारधारा, स्वतंत्र सोच, तकनीक, अचानक से होने वाले लाभ और हानि का प्रतीक है। शनि का अंक 8 कर्म का अंक माना गया है। इसके साथ ही यह आपके करियर और मेहनत को भी दर्शाता है।

जिन लोगों का जन्म मूलांक 1 में होता है, उनके स्वामी सूर्य महाराज होते हैं। आपके अंदर स्वाभिमान का गुण होता है। साल 2024 में आपको किसी भी बात को लेकर अपनी ईगो में नहीं आना है, नहीं तो आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना ही पड़ेगा। हर बात को सामान्य रूप से देखें और उसके सही और गलत का आंकलन करके आगे बढ़ें। अगर आपने इस वर्ष अपनी इगो को बड़ा माना तो आप बहुत कुछ गंवा बैठेंगे। आर्थिक रूप से आप लंबे समय से जिस अवसर की तलाश कर रहे थे, वह अब आपको मिल जाएगा।

इस साल आपको जितना लाभ चाहिए, उसके हिसाब से आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। जितना परिश्रम आपका होगा, उतना ही ज्यादा आप अपने लक्ष्य के निकट पहुंचेंगे और आर्थिक रूप से उन्नत होंगे। आपको पैसे की भागादौड़ी में इतना व्यस्त नहीं होना है कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज करें। ऐसा करने से कुछ समय के लिए धन तो आ जाएगा लेकिन सेहत बिगड़ जाएगी, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
मानसिक तनाव और डिप्रेशन इस वर्ष आपको परेशान कर सकता है। काम का प्रेशर आपके ऊपर होगा लेकिन बिना वजह का प्रेशर बनाने से बचें और अपने तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करें। जहां तक आपके संबंधों की बात है तो आप अपने पार्टनर को बराबर समझें। दोनों ही पहिए बराबर होंगे तो आपकी गृहस्थी की गाड़ी हो या प्रेम की गाड़ी बहुत सही तरीके से चलेगी।
इस वर्ष आपके शादी के योग बन रहे हैं, इसलिए अगर आप कुंवारे हैं तो आपके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आप प्रेम में व्यस्त रहेंगे और विवाह की बात भी कर सकते हैं। पारिवारिक मुद्दे आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं, इन पर आपको ध्यान देना होगा।

साल 2024 का खास उपाय- आपको प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव जी को जल चढ़ाना चाहिए।

मूलांक 2
जिन लोगों का मूलांक 2 है, वे चंद्रमा के अंतर्गत आते हैं और स्वाभाविक रूप से भावुक होते हैं। आपके लिए किसी भी बात को ग्रहण करना बहुत आसान होता है। साल 2024 में आपको अपने स्वभाव को अनुकूल रखना है। चंद्रमा के समान शीतलता जितना रखेंगे और क्रोध,ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहेंगे तो इस वर्ष आप अच्छी उन्नति करेंगे। आपकी पापुलैरिटी बढ़ेगी। सोसाइटी में आपको अलग ही इज्जत इस साल मिलने वाली है।
आपकी क्रिएटिविटी की वजह से आपका नाम रोशन होगा। बस आपको अपने बिहेवियर को थोड़ा अच्छा बनाने की कोशिश करनी होगी। करियर के लिए आपकी मेहनत आपको सफलता भी दिलाएगी और इस साल के मध्य में आपको अच्छा प्रमोशन भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को ओवरसीज बिजनेस कनेक्शन का बेनिफिट मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा। आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करने पर भी ध्यान देना चाहिए। न केवल शेयर मार्केट बल्कि प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अधिक बेनिफिट होने की संभावना है।
इस साल आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा, नहीं तो जितना धन कमाएंगे, उतना ही गंवा देंगे। सेहत के मामले में आपको सजग रहना होगा। इस साल आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है और स्किन डिजीज हो सकती हैं। सेहत को लेकर केयरलैस होना आपको नुकसान दे सकता है। अगर निजी संबंधों की बात करें तो लव मामलों में आप रोमांटिक होंगे और आपका रोमांस इस वर्ष आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन में कभी प्रेम और कभी तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन साल के मध्य के बाद से चुनौतियां कम होंगी और आपसी संबंध सुधरेंगे
साल 2024 का खास उपाय- आपको शिव मंदिर जाकर शिवजी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना चाहिए।

मूलांक 3
बृहस्पति का अनुकूल प्रभाव और उनकी विशेष कृपा ऐसे लोगों को मिलती है,जिनका मूलांक 3 होता है। आपके अंदर ज्ञान होता है जो आपको अनुभवी बनाता है। आप चीजों को अच्छे से समझ पाएंगे। वर्ष 2024 में आपका अनुभव और स्थितियों से सीखना आपको आपके करियर में उत्तम सफलता प्रदान करेगा। आप न केवल अच्छा काम करेंगे बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का कारण भी बनेंगे।
आपको अपने कामकाज की गतिविधियों के अलावा अपने निजी जीवन में भी कुछ धार्मिक क्रियाकलापों और धर्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस वर्ष आध्यात्मिक रूप से ज्यादा उन्नति महसूस करेंगे। करियर के मामले में भी आप अपने काम को पूजा की तरह करना पसंद करेंगे। नौकरी में सफलता आपको इस वर्ष मिलेगी लेकिन आपके कुछ विरोधी भी होंगे, जो आपको हर समय परेशान करते रहेंगे। व्यापारियों के लिए साल अच्छा रहने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से आपको इस वर्ष अपने जीवन में संतुलन बिठाने का प्रयास करना होगा।
नौकरी में बढ़ती सैलरी और बिजनेस में प्रॉफिट आपको अच्छे से तो मिलेंगे लेकिन आप अपने फाइनेंस को ठीक से नहीं संभाल पाएंगे तो आपको प्रॉब्लम होगी, इसलिए आपको इनकम मिलने से पहले ही उसके इन्वेस्टमेंट के बारे में भी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। साल का सेकंड हाफ आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आप नया घर और नया वाहन खरीद सकते हैं
आपको अकेले में रहने की आदत को छोड़ना होगा एकांत से ज्यादा परिजनों का साथ दें और मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करते रहें। अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं होगी। छोटी-मोटी समस्याएं रह-रह कर परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में अपने प्रिय साथी पर अंधा विश्वास करने से आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपका अनुचित लाभ ले सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करना चाहिए, जिससे आप अपने गृहस्थ जीवन में संबंधों को और बढ़िया बना सकें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
साल 2024 का खास उपाय- आपको अपने ऊपर की पॉकेट में एक मोर पंख रखना चाहिए।

मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों के लिए राहु बहुत महत्वपूर्ण ग्रह बन जाता है क्योंकि 4 का अंक राहु का अंक होता है। ऐसे में आप कब क्या कर डालें, यह किसी को भी नहीं पता होता और यही बात आपको समाज में अलग पहचान दिलाती है। साल 2024 आपके लिए बड़ा फायदेमंद रहने वाला है। इस साल आप बहुत अच्छे-अच्छे काम करेंगे और लोगों की नजरों में आएंगे। आपको समाज में इज्जत मिलेगी,नाम मिलेगा और आपके नाम का चर्चा हर जगह होगी। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यह साल आपको पॉपुलर बनाएगा। आपको अपने आसपास के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे।
आपकी जॉब में इस साल अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। आपके साथ काम करने वाले लोग आपके काम से प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह साल अच्छी सफलता लेगा। आप अपने उत्पादों को और ज्यादा दामों पर बढ़िया पैकेजिंग के साथ देखने में कामयाब होंगे। आर्थिक रूप से आपको संयम से काम लेना होगा। इससे आपको बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको धन कमाने के लिए किसी शॉर्टकट या गलत रास्ते को अपनाने से बचना चाहिए।
आपके कुछ विरोधी होंगे,जो आपको परेशान करने या भ्रमित करने की कोशिश करते रहेंगे और अगर आप एक बार उनकी बातों में आ गए तो फिर आपका मन इनकी बातों में आकर गलत संगत में आ सकता है, जिससे आपको फाइनेंशियल लॉस हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको इस साल अपने खान-पान को अच्छा रखना है और हैल्थ को लेकर कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। इस साल आपको चोट लगने की संभावना बनेगी और अस्त-व्यस्त भोजन के कारण आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए सेहत को इंपॉर्टेंस दें। इस साल आपके विदेश जाने के पक्के तौर पर योग बन सकते हैं।
साल 2024 का खास उपाय- आपको मां सरस्वती जी की उपासना करने से हर काम में सफलता मिलेगी।

मूलांक 5
मूलांक 5 के स्वामी बुध महाराज हैं। बुध की कृपा से मूलांक 5 के लोग हाजिर जवाब,सामाजिक और तेज बुद्धि वाले होते हैं। इस साल आपको जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल होने से बचना होगा और केवल अपना फायदा होने से बचाएंगे,तभी आपका कोई साथ देगा और अच्छी सलाह देगा। सेल्फिश होना कुछ हद तक ही ठीक है, इसलिए दूसरों के बारे में भी सोचें। आपको इस साल अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने से बहुत सारा फायदा मिलेगा।
आपके शुभचिंतक आपका साथ देंगे और आपका कोई विशेष खास आपको उचित मार्गदर्शन भी देगा,जिससे आपको करियर में अच्छी राह मिलेगी लेकिन आप जिनसे सलाह रहे हैं,उनका शुक्रिया अदा करना ना भूलें। जॉब को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। पल-पल आपके काम को परखा जाएगा और आपके विरोधी भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। साल के अंतिम महीनों में आपके करियर में जबरदस्त सफलता आएगी और आपको उतार-चढ़ाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह साल अच्छा है लेकिन साल के मध्य में अपने किसी एंप्लॉय के साथ कुछ गलत करने से बचें,नहीं तो कानूनी मामले में फंसने का योग बनेगा।
आर्थिक रूप से देखें तो आपकी डिसीजन मेकिंग ही आपको सही और गलत और रास्तों पर लेकर जाएगी। आप अपने सही दिमाग का और बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे और मेहनत करेंगे तो उससे आपकी फाइनेंसियल कंडीशन में अच्छी ग्रोथ देखनी को मिलेगी। आपको पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का बेनिफिट मिलेगा और आपका अटका हुआ पैसा भी इस वर्ष आपको वापस भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो इस वर्ष आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आएंगे, ऐसा कहना मुश्किल है, बस हल्की-फुल्की समस्याओं से बचने की कोशिश करें और किसी भी समस्या को हल्के में ना लें। वाहन सावधानी से चलाएं और उचित स्पीड पर चलाएं ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सके। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति हो सकती है।
आपको अपने रिश्ते को संभालना होगा। साल के मध्य में आपके लवर की सेहत बिगड़ सकती है। उनका साथ दें और उनके साथ रहें। गृहस्थ जीवन में कुछ ऐसी गांठे पड़ी हुई हैं, जिन्हें खोलना अब जरूरी होगा। आपस में बातचीत से आप चीजों को संभाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद के बाद भी शांति का माहौल रह सकता है। इस साल आपको किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है और आपको कोई प्राइज़ भी मिल सकता है।
साल 2024 का खास उपाय- आपको भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए।

मूलांक 6
मूलांक 6 में जन्म लेने वाले जातकों के लिए शुक्र ग्रह मुख्य कर्ताधर्ता बन जाते हैं और शुक्र ऐसा ग्रह है, जो जिस पर मेहरबान हो जाएं, उसे सभी सुख प्रदान करते हैं, इसलिए आपके अंदर बहुत गजब का आकर्षण होता है। आप अपनी मैग्नेटिक पर्सनालिटी की वजह से हर जगह सक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। साल 2024 की बात करें तो इस साल आपको बहुत ज्यादा कोशिश करनी होगी, तब जाकर आपको सफलता मिलेगी। यह साल कुछ कठिन होगा लेकिन ऐसा कठिन नहीं होगा कि मेहनत व्यर्थ हो जाए।
आप अपने जिद्दी स्वभाव को त्यागने की कोशिश करें और स्थितियों को समझें,संभलें। उचित मार्ग पर परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ें। करियर की बात करें तो जॉब में आपको वैसी जॉब नहीं मिलेगी,जैसा आप सोच रहे हैं । जो जॉब आपको मिलेगी, वह आपका शत प्रतिशत मांगेगा। अपनी तरफ से कोई कमी बाकी ना रखें,फिर आप देखेंगे कि यही जॉब आपको हर खुशी देगी। साल के मध्य के बाद आपकी ग्रोथ होगी। व्यापारी वर्ग को बिजनेस लॉस से बचने के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए और अपने बिजनेस को जैसे चल रहा है, इस तरह से आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहना चाहिए।
आर्थिक रूप से आप इस वर्ष अच्छा खर्च करेंगे। अपने सुखों को बढ़ाने के लिए नई-नई चीज खरीदेंगे। कुछ नए गैजेट खरीद सकते हैं, मनोरंजन वगैरा पर भी खूब खर्च करेंगे, घूमने फिरने पर खर्च होगा लेकिन आपको यह समझना होगा कि बचत करना भी बहुत जरूरी है,नहीं तो जितना आप खर्चेंगे, उतनी ही जेब खाली होती जाएगी। अपनी फाइनेंसियल कंडीशन को अनुकूल बनाने के लिए आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। सेहत के लिए आपको संभलना होगा। बहुत समय से आप अपने लिए केयरलैस बने हुए हैं, इससे बाहर निकलें। पुरानी बीमारियां गंभीर रूप भी ले सकती हैं, इसलिए आपको संभलना होगा, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। स्किन एलर्जी, आंखों से जुड़ी समस्याएं और इन्फेक्शन परेशान कर सकते हैं।
साल 2024 का खास उपाय- आपको शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मां के चरणों में कुमकुम लगाना चाहिए।

मूलांक 7
मूलांक 7 में जन्म लेने वाले लोग हंसी मजाक करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आप खुद किसी का मजाक उड़ा सकते हैं,अगर सामने वाला आपका मजाक उड़ा दे तो आपको बहुत बुरा लगता है लेकिन आपकी एक अच्छी बात यह है कि आप सभी को खुश रखने की कोशिश करते हैं। खुद लोगों के हाथ आप अपनी भावनाओं का सौदा कर डालते हैं और वे आपका लाभ उठा लेते हैं। वर्ष 2024 की बात करें तो यह आपके लिए बढ़िया साल साबित होने वाला है और आप जितनी उम्मीद कर रहे हैं उससे भी बढ़िया रिजल्ट आपको इस वर्ष मिल सकते हैं। आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। इसके लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी और अपने मोटिव को समझना होगा।
जॉब करने वाले लोगों को वर्कप्लेसपर कुछ नए असाइनमेंट मिलेंगे,जो बहुत ज्यादा टफ होंगे और आपकी कड़ी परीक्षा लेंगे। आप अपनी अच्छी समझदारी से हर काम को बहुत बढ़िया ढंग से करेंगे,जिससे वर्कप्लेस पर आपका दबदबा कायम रहेगा। इस वर्ष जॉब में आपको मनचाहे रिजल्ट मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को भी सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं लेकिन आपको कुछ नए लोगों को रिक्रूट करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से देखें तो यह साल आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है।
आपको नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी और यही योजनाएं आपको धन प्रदान करेंगे। आपके ऑफिस में भी आपके रिश्ते आपके आसपास के लोगों और आपके बॉस के साथ भी सुधरेंगे, जिससे आपको अच्छा अप्रेजल भी मिलेगा और आपकी इनकम बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से यह साल कमजोर रहने वाला है, इसलिए आपको पुरानी समस्याओं के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी क्योंकि वो अब उभरने लगेंगी और आपके लिए परेशानी का सबक बनेंगी। आप खुद को शारीरिक रूप से कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ कमजोर पड़ सकती है।
प्रेम संबंध के लिए सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आप और आपके लवर के बीच बाहर वाले कुछ लोग गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपने जिद्दीपन की वजह से रिश्तों को खराब करने पर अड़े रह सकते हैं, इसलिए संभलें और खुद को शांत रखें। मन को समझाएं कि आप भी गलत हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन के लिए यह साल मध्यम रहने वाला है। आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ हर बात को शेयर करना सीखना चाहिए। इससे आपके बीच ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और एक दूसरे पर भरोसा भी बढ़ेगा। पारिवारिक मामले आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। इस वर्ष आप नई प्रॉपर्टीखरीदने में कामयाब हो सकते हैं।
साल 2024 का खास उपाय- इस वर्ष आप जितना हो सके, तीर्थ यात्रा करें। इससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।

मूलांक 8
मूलांक 8 के स्वामी शनि महाराज हैं और वर्ष 2024 का कुल जोड़ भी 8 ही है तो यह मानकर चलिए कि यह वर्ष आपका होगा। आपको अधिकांश कामों में सफलता ही प्राप्त होगी। आप अपनी गंभीरता के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन कई बार आपका अड़ियल रवैया आपको परेशानियों में डाल देता है क्योंकि आप जब अड़ जाते हैं तो फिर वहां से पीछे नहीं हटते। हालांकि आपके अंदर धैर्य भी है और वही धैर्य हर मुश्किल चुनौती से निपटने में आपकी मदद करता है।
इस साल आप कुछ अलग महसूस करेंगे। आपकी बातों को सुना जाएगा,समझा जाएगा और कई मामलों में माना भी जाएगा लेकिन आप न्याय के लिए खड़े होंगे। यह वैसे तो अच्छी बात है लेकिन कई बार दूसरों के लिए आवाज उठाने में आपको परेशानी भी उठानी पड़ेगी लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शनि महाराज आपके साथ हैं तो फिर डरने की क्या बात है। आपको इस वर्ष जॉब में अच्छा परफॉर्मेंस का बेनिफिट मिलेगा। आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी।
आप अपने काम को अन्य लोगों की अपेक्षा और बढ़िया ढंग से कर पाएंगे। आपको इस साल अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही अपने करियर में ध्यान देना चाहिए,नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से भी बचकर रहें और इस साल आपको कोई ट्रांसफर आर्डर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को दिल की जगह दिमाग से काम लेना चाहिए। कुछ नई बिज़नेस डील करने के लिए आपको कुछ नए लोगों से सलाह और सहायता भी लेनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से आपको दिमाग चलाना होगा।
अगर दिमाग की सुनेंगे तो आपको ज्यादा बेनिफिट मिलेंगे लेकिन दिल की सुनी तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस वर्ष आप कोई प्लॉट,दुकान,मकान खरीदने में सफल हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह साल अच्छा नहीं है,इसलिए कोशिश करें कि इससे दूर ही रहें। इस साल एब्रॉड ट्रिप पर आपका धन खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आपकी जरा सी कमजोरी आपको नुकसान दे सकती है। आप कोई मल्टीविटामिन या हैल्थ टॉनिक ले सकते हैं। बॉडी को एक्टिव बनाएं और एक्सरसाइज करें। इससे बहुत फायदा होगा। जहां तक आपके संबंधों की बात है तो आपको इस वर्ष अत्यधिक भावुक होना नुकसान दे सकता है।
अगर आप लव अफेयर में हैं, तो हो सकता है कि आपका लवर आपकी कमजोरी का फायदा उठाए और आपकी भावुकता को आपकी कमजोरी समझ कर आपका किसी न किसी रूप में फायदा ले ले और बाद में आपको पछताना पड़े, इसलिए खुद को कमजोर साबित करने से बचें। भावुकता अच्छी है लेकिन अत्यधिक भावुकता नुकसान देगी। संबंधों के लिए आपको खुद प्रयास करने होंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे जा लोगों को इस वर्ष के मध्य से सुखद समय की आहट महसूस होगी और आपके रिश्ते सुधरेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
साल 2024 का खास उपाय- इस वर्ष आपको गरीबों की जितना हो सके मदद करनी चाहिए।

मूलांक 9
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 मंगल का अंक है। इसके कारण जातकों में अत्यधिक उत्साह और साहस बना रहता है पर यदि आपके जीवन में कोई समस्या आए तो आप उससे पीछे नहीं हटते बल्कि उसका जबरदस्त तरीके से सामना करते हैं। वर्ष 2024 की बात करें तो आपको इस वर्ष खुद पर भरोसा रखना पड़ेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो हर कठिन से कठिन चुनौती का सामना करने में सफल होंगे और यह वर्ष आपके लिए आसान हो जाएगा,नहीं तो कई चुनौती आपके सामने आने वाली हैं। एक बात याद रखें,जो ज्यादा चुनौतियां झेलता है और उनसे बाहर निकलता है,उसे इनाम भी बड़े ही मिलते हैं, इसलिए इस साल आपको बड़ी अचीवमेंट मिल सकती हैं।
आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इस साल कर सकते हैं,आपको उसमें सफलता मिलेगी लेकिन साल की शुरुआत में नहीं साल के मध्य के बाद। आपके लिए साल की दूसरी छमाही ज्यादा अच्छी रहेगी। आपको अपने करियर में स्थानांतरण मिलने की संभावना बनेगी लेकिन नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कोई योजना पूरी हो जाएगी,जिसका आपको बहुत ज्यादा बेनिफिट मिलेगा। व्यापारी वर्ग को एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने से बड़े जबरदस्त रिजल्ट मिलेंगे और आपकी बिजनेस ग्रोथ होगी। आर्थिक रूप से भी यह साल आपको उत्तम सफलता देगा। लगातार मेहनत करते रहने से आपको सफलता मिलती चली जाएगी।
आप कुछ नए इन्वेस्टमेंट प्लान देखकर उनमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलने के योग बनेंगे। सेहत के नजरिए से यह वर्ष कुछ कमजोर रहने की संभावना है। आपको नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको अपनी सेहत का वर्ष की शुरुआत में बहुत ध्यान रखना होगा,नहीं तो पूरे वर्ष बीमार रहने के योग बन सकते हैं।
अगर आपके प्रेम संबंध की बात करें तो आपको अपने परिवार वालों को अपने रिलेशनशिप के बारे में बता देना चाहिए। वो शुरू में नाराज भले ही हों लेकिन बाद में आपको और आपके रिश्ते को स्वीकार लेंगे लेकिन एक बात और भी ध्यान रखें, यदि आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो किसी दूसरी रिलेशनशिप के बारे में ना सोचें, नहीं तो उसमें परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में आकर कोई डिसीजन मेकिंग न करें। गृहस्थ जीवन में रहने वाले लोगों को अपने लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट रहेगा और उनकी वजह से आपको भी बेनिफिट मिलेंगे और जीवन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामान्य समय बना रहेगा।
2024 में कामयाबी के खास उपाय

हिंदू धर्म में सूर्य को एक विशेष दर्जा दिया गया है। सूर्य ही एकमात्र ऐसे देव हैं, जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं यानी वह प्रत्यक्ष देवता हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक है। व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि रोज सूर्य को जल अर्पण करने से जीवन से कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें यश, कीर्ति, उन्नति, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना और व्रत जरूर करें। साथ ही इस दिन सूर्य देव की कुछ प्रिय वस्तुओं का दान करना चाहिए इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो वस्तुएं-
रविवार को दान से मिलती है सफलता
रविवार को भगवान सूर्य की पूजा जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी कुछ वस्तुओं का दान करना। सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूती मिलती है और जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही दान करने से व्यापार में सफलता के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
गेहूं- ज्योतिषविदों की मानें तो रविवार को अपने वजन के बराबर गेहूं दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होती है और साथ ही मनचाही नौकरी भी मिलती है।
मसूर दाल- रविवार के दिन किसी ब्राह्मण को लाल मसूर की दाल जरूर दान करें। ऐसा करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते है।
गुड़- सूर्यदेव को रविवार के दिन गुड़ और चावल की जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना होती है।
तांबा- रविवार को जब आप सूर्य देव को अर्घ्य दें तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कलश या जल चढ़ाने का पात्र तांबे का हो। तांबे के पात्र में जल के साथ अक्षत, फूल डालकर अर्घ्य देने से शक्ति, बुद्धि, बल, स्वास्थ्य और सम्मान की प्राप्ति होती है।
लाल चंदन- लाल चंदन का भी सूर्य ग्रह से संबंध है। ऐसे में रविवार को सूर्यदेव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करें या घर से निकालने पहले लाल चंदन का टीका लगाएं। ऐसा करने से पराक्रम और साहस के साथ कार्यों में सफलता भी प्राप्त होती है।