कैसे दें छोटे किचन को बड़ा लुक. A home with a neat kitchen is always a good sign of home management. essentially you can do wonders with our small but useful ideas to redecorate your kitchen. Read it full –
किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है और परिवार के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। आम कहावत है, कि किसी के जीने का सही तरीका जानना हो तो सबसे पहले उसके किचन को देखें, जिसका किचन परफेक्ट है उसका घर तो परफेक्ट होगा ही। लेकिन आजकल किचन का आकार बड़ा मिल पाना मुश्किल ही है। ऐसे में अगर आप अपने छोटे से किचन को भी करीने से सजाएंगे तो यह किसी लग्जरी फ्लैट के आलिशान किचन से कम नहीं लगेगा। अपनी थोडी सी सूझ-भूझ से आप अपनी रसोई के हर कोने का पूर्ण उपयोग कर सकती है।
दीवारों का सही इस्तेमाल
आप किचन की दीवारों पर मौजूद खाली जगह का इस्तेमाल जरुरत की छोटी-छोटी चीजों को अटकाने के लिए कर सकती है। जिससे जगह तो बचेगी ही साथ ही किचन की खूबसूरती भी कायम रहेगी।
सामान को जरूरत के अनुसार रखें
किचन बरतनों व अन्य जरूरी चीजों से भरी रहती है और कभी न कभी इन सारी चीजों की जरूरत पड़ती है। आप अपनी सुविधा व आवश्यकताओं के हिसाब से जरूरी चीजों को आगे रखें एवं कभी-कभार इस्तेमाल होने वाली चीजों को पीछे रखें।
सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल करें
किचन को साफ रखने में काम आने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस स्थान का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो रसोई में रखा जाने वाला कूडादान भी यहां रख सकती हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकती हैं।
ओवरहेड कैबिनेट
आगर नीचे बनाए गए कैबिनेटों में आपका सामान पूरा नहीं समाता तो आप ऊपर भी कैबिनेट बना सकते हैं। इन छोटे कैबिनेटों में आप रोजमर्रा की चीजों को रख सकती हैं तथा इस तरह सामान को निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पडेगा।
फोल्डेबल टेबल
यदि आप चाहती हैं कि आपका डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। आप चाहे तो दीवार पर फोल्डेबल टेबल व कुर्सी लगा सकती हैं और एक साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकती हैं।
बास्केट व होल्डर
कैबिनेट के अंदर बास्केट व होल्डर को लगवाकर आप छोटी-बडी बोतलों व शीशियों को अटका सकती हैं। इस तरह वे सामान के बीच गुम नहीं होगी तथा आपको इन्हें ढूंढने में समय बर्बाद नहीं करना पडेगा।
लेजी सुसान कैबिनेट
लेजी सुसान कैबिनेट द्वारा आप कोनों में बने कैबिनेटों को पूरा इस्तेमाल कर सकती है। कैबिनेटों में रखी गई चीजों को निकालना बहुत मुश्किल होता है, लेजी सुसान कैबिनेट इस काम को थोडा आसान बना देते हैं। बाजार में इसके कई सारे विकल्प मौजूद है जो आपकी किचन को बेहद खूबसूरत बना देते है।