Nyay Path -पश्चिम बंगाल में फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान होगा

WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Election commission Of India have decided to conduct re-voting in West Bengal’s Falta region because of the incidents of breeching and violence done by TMC workers lead by TMC leaders on the command of CM Mamata Banerjee. पश्चिम बंगाल में फालता विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रो पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा: चुनाव आयोग

नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ी और हिंसा के शिकायतों की पड़ताल के बाद वहां सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान करने का फैसला किया है ।आयोग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि फालता विधानसभा (144) क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह 07:00 से शाम 18:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और वोट की गिनती 24 मई को की जाएगी।

गत 29 अप्रैल को फालता विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान करने का फैसला किया है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सहायक मतदान केंद्रों सहित सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

Share Reality:
WhatsAppFacebookTwitterLinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *