Asia Cup News -Pakistan Cricket team captain Salman Ali Agha admitted in a podcast interview that it is a true incident that Indian Cricket team refused to handshake with pakistani team. They even tried to enter dressing room but failed again. India defeated clean sweeped Pakistan 3 times on ground as done by Indian Central Govt. and Indian Army on battle ground. पाकिस्तान कप्तान ने एशिया कप हैंडशेक विवाद पर खोला राज

नई दिल्ली, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के साथ हुए हैंडशेक विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी टीम मैच खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम तक हाथ मिलाने गई थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं किया। सलमान ने याद दिलाया कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन भिड़ंत हुई थीं, और तीनों ही मौकों पर भारतीय टीम ने हाथ मिलाने से परहेज किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट से पहले हुए फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने निश्चित रूप से हाथ मिलाए थे।

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले गए उस एशिया कप में, सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को भारत से लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय खेमे ने यह नीति पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान में और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अपनाई थी। इस नीति के तहत, टॉस के समय और मैच की समाप्ति के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ था, जिससे यह घटना काफी चर्चा का विषय बनी रही।

पॉडकास्ट में विस्तार से बात करते हुए, पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान तो दोनों टीमों के बीच सामान्य तरीके से हैंडशेक हुआ था। इसी कारण, उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मैच के बाद हालात अलग होंगे। सलमान ने खुलासा किया कि हैंडशेक न होने की जानकारी उन्हें टॉस से ठीक पहले दी गई थी। उन्होंने अपने आश्चर्य को व्यक्त करते हुए कहा, मैं टॉस के लिए गया। उससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। वहां हाथ मिलाना हुआ, ट्रॉफी शूट हुआ और हैंडशेक भी हुआ था। तब मैं पूरी तरह नॉर्मल था। जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि सब कुछ इतना नॉर्मल नहीं होने वाला है, लेकिन मुझे यह बिल्कुल भी नहीं पता था कि हैंडशेक नहीं होगा। मेरे मन में ऐसा कोई ख्याल भी नहीं था।