Varanasi / Chandrika Colony : Fake matrimonial centre is busted in Varanasi. U.P. Police have arrested 10 women and recovered Laptops, 27 mobile phones. वाराणसी: फर्जी मैट्रिमोनियल फर्म का भंडाफोड़, संचालिका समेत 10 महिलाएं गिरफ्तार
-शादी के नाम पर लोगों से की जा रही थी ठगी
-पुलिस ने 27 मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान किया बरामद

वाराणसी, अर्दली बाजार स्थित चन्द्रिका कॉलोनी में संचालित एक फर्जी मैट्रिमोनियल फर्म का वाराणसी पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए संचालिका समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई साइबर क्राइम से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार यह गिरोह शादी कराने के नाम पर लोगों से सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहा था।
जांच में सामने आया कि गिरोह अखबारों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित कराता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों को मोबाइल नंबरों के माध्यम से जोड़ा जाता और युवक-युवतियों की प्रोफाइल भेजी जाती थी। इसके बाद परिवार का भरोसा जीतकर सदस्यता शुल्क जमा कराया जाता था। पुलिस के अनुसार एक महिला शिकायतकर्ता से चार किश्तों में कुल 7,000 रुपये और दूसरी शिकायतकर्ता से 3,500 रुपये सदस्यता शुल्क के रूप में लिए गए। शुल्क जमा होने के बाद किसी भी योग्य युवक-युवती से वास्तविक संपर्क नहीं कराया जाता था। इस प्रकार कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 27 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चार बिल बुक, दो रजिस्टर, तीन चेकबुक, एक पासबुक, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में फर्म की संचालिका रागिनी देवी सहित 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया