कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को क्या बहुत सोच समझकर मुद्दा बनाया है भाजपा ने ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आजादी के लिए कुर्बानी वाला बयान देकर आजादी के इतिहास में बीजेपी की भूमिका पर जो सवाल खड़े किए हैं उससे कांग्रेस के गड़े मुर्दे ही उखाड़े जायेंगे
सब से पहले खरगे और कांग्रेस को यह बताना पड़ेगा कि क्या 1947 के पहले बीजेपी या जनसंघ नाम का कोई राजनीति दल था
फिर यह भी सवाल उठेगा कि यदि नहीं था तो जिन लोगों ने आर एस एस RSS की स्थापना की वे क्या कर रहे थे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ?
क्या 27 सितंबर 1925 में दशमी के दिन आर एस एस RSS संगठन का गठन करने वाले डा केशवराव बलिराम हेडगेवार का कांग्रेस और आजादी के आंदोलन से कोई लेना देना था या नहीं ?
आखिरकार 17 दिसंबर 1928 को सांडर्स की हत्या के बाद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव फरारी के दौरान डा हेडगेवार के पास ही क्यों पहुंचे थे ? फिर डा हेडगेवार ने उनको भय्या की ढाणी के यहां रुकवाया था। भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव क्यों महात्मा गांधी, मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू आदि पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे ? इससे आजादी के आंदोलन में कुछ कांग्रेसियों का चरित्र कैसा था ? और वे कैसे अंग्रेजों के साथ भी तालमेल बैठा कर काम कर रहे थे, यह भी सामने आएगा
खैर सच तो यह है कि डा केशवराव बलिराम हेडगेवार भी कांग्रेस से जुड़े थे। स्कूल में पढ़ते हुए अंग्रेज इंस्पेक्टर के आने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिल कर “वंदे मातरम” का उद्घोष किया था, तो उनको स्कूल से निकाल दिया गया था
फिर उन्होंने पूना के नेशनल कालेज से मैट्रिक परीक्षा पास की। 1910 में वे डॉक्टरी पढ़ने के लिए कोलकाता चले गए। वहां क्रांतिकारियों के संपर्क में आए। क्रांतिकारी संस्था की अनुशीलन समिति के अध्यक्ष बने
1915 से कांग्रेस में सक्रिय हो गए और 1920 में जब नागपुर में कांग्रेस का बड़ा अधिवेशन हुआ तो उन्होंने पूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस का लक्ष्य बनाने का प्रस्ताव रखा*
जो प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया।
1921 में असहयोग आंदोलन में उन्होंने गिरफ्तारी दी। सत्याग्रह भी किया। उनको एक साल जेल में रहना पड़ा। फिर किस तरह से जब डा केशवराव बलिराम हेडगेवार ने आर एस एस RSS की स्थापना क्यों और किस लक्ष्य को लेकर की थी ?
कैसे दो मित्रों ने जेल की एक ही कोठारी में सामाजिक संगठन बनाने का विचार किया था। डा हार्डिकर ने 28 दिसंबर 1923 को कांग्रेस सेवा दल का गठन किया। डा केशवराव बलिराम हेडगेवार कांग्रेस से अलग हट कर एक अलग सामाजिक संगठन खड़ा करने के पक्षधर थे इसीलिए उन्होंने हार्डिकर का साथ कांग्रेस सेवादल में नहीं दिया। आज कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस नेताओं के लिए दरी चादर बिछाने वाला संगठन बन कर रह गया है क्योंकि कांग्रेस नेता अंग्रेजी मानसिकता से उबर नहीं पाए और उन्होंने सेवा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपनी सेवा का माध्यम बना डाला
जबकि डा केशवराव बलिराम हेडगेवार ने जिस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS की स्थापना की थी वह आज भी स्वतंत्र और सर्वोपरि है। भारतीय जनता पार्टी BJP उसी आर एस एस RSS की सोच से जुड़े लोगों का राजनीतिक संगठन है
अब यहीं सवाल खड़े होंगे कि क्यों डा केशवराव बलिराम हेडगेवार कांग्रेस से अलग हो गए थे ? क्या उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेताओं के उस चरित्र को पढ़ लिया था ? जो देश को अंग्रेजी मानसिकता का गुलाम बना कर राज करना चाहते थे.
कालांतर में डा केशवराव बलिराम हेडगेवार की वह दूरदर्शी दृष्टि सत्य भी साबित हुई। 2014 के बाद से जब आर एस एस RSS से निकला एक स्वयंसेवक नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री बना तो अंग्रेजी मानसिकता से देश को मुक्त कराने का काम शुरू हुआ है* *अब असली लड़ाई अंग्रेजी मानसिकता और भारत की सनातन संस्कृति की मानसिकता के बीच की चल रही है।
खरगे का कुत्ते वाले बयान को बीजेपी ने क्यों मुद्दा बनाया है ?
*जब तक कांग्रेस के नीति निर्धारकों की समझ में यह बात आयेगी, तब तक राहुल की पद यात्रा से जो लाभ कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा था उसका दो गुणा नुकसान हो चुका होगा।*
अभी तो कांग्रेस को यह बताना होगा कि जो लोग आजादी के आंदोलन के कांग्रेस का अंग थे। जिन डा केशवराव बलिराम हेडगेवार के जेल से रिहा होने पर आयोजित स्वागत समारोह में उनकी लोकप्रियता को देखते हुवे मोती लाल नेहरू और हकीम अजमल खां को भी भाषण देने जाना पड़ा था
उन डा केशवराव बलिराम हेडगेवार को कांग्रेस से अलग क्यों होना पड़ा था। यही कांग्रेस के लिए सबसे अधिक भारी पड़ने वाला है। कांग्रेस पार्टी दावा करती है की हमारे नेताओं ने बलिदान दिया?
आओ इसका पोस्टमार्टम करते है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं बलिदान किसके विरुद्ध?
अंग्रेजो के?
Ok
गांधी को गोडसे ने मारा, आजादी के बाद।
नेहरू मरा आजादी के बाद।
इंदिरा को अंग्रेजों ने नहीं, सिखों ने मारा आजादी के बाद।
राजीव को मारा लंका के तमिलों ने, आजादी के बाद।
तो फिर ये कांग्रेस पार्टी अपने किस kukur की बात कर रहे है, जिसे अंग्रेजों ने बलिदान में मारा था?
बेवकूफ समझता है क्या हमें ?? कांग्रेस पार्टी का मालिक का अजीर्ण खड़ेपड़े?
Pintoo@ Jaipur