Here is your New Address to meet members of Central Indian politicos. Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated residential township multistory building flats for ministers and other Parliamentary staff at Baba Kharak Singh Marg. The area is fully connected and well developed to have a comfortable living and manage public duties.

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैट का उद्घाटन किया। ये सभी फ्लैट टाइप-VII श्रेणी के हैं। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हर नया फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट के कारपेट एरिया में बना है। इन फ्लैटों का डिज़ाइन ऐसा है कि सांसद अपने घर से ही अपने आधिकारिक और सार्वजनिक कार्य आसानी से कर सकें। इस परिसर में सांसदों के आवास के साथ-साथ कार्यालय, कर्मचारियों के लिए आवास और एक सामुदायिक केंद्र भी शामिल है। यह सभी सुविधाएं मिलकर यहां रहने वालों के लिए एक आत्मनिर्भर वातावरण तैयार करती हैं।
इसका बुनियादी ढांचा आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। सभी इमारतें भूकंपरोधी हैं और उनमें आधुनिक संरचनात्मक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। सिर्फ इमारतों की मजबूती ही नहीं, बल्कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद मज़बूत और व्यापक है, जिससे सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाया। इसके साथ ही वे वहां काम करने वाले श्रमिकों (श्रमजीवियों) से भी मिले और उनके योगदान की सराहना की।

यह परिसर सांसदों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है, जो समावेशी डिज़ाइन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीमित ज़मीन की उपलब्धता को देखते हुए, भूमि का अधिकतम उपयोग करने और रखरखाव की लागत को कम रखने के लिए आवासों का निर्माण किया गया है।

पीएम मोदी ने कसा तंज कहा- कुछ लोगों को कोसी नाम में भी बिहार चुनाव दिख जाएगा
-संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने तंज भी कसा और कहा कि आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। चार टावरों के नाम हैं- कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली, जो भारत की चार महान नदियां हैं, लेकिन कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखने में असहजता महसूस होगी। वे इसे नदी के रूप में नहीं, बल्कि बिहार चुनाव के चश्मे से देखेंगे।

पीएम मोदी ने कोसी नदी के नाम पर टावर को लेकर जिस तरह से बयान दिया वो साफ तौर पर विपक्ष पर निशाना था। पीएम ने बिहार चुनाव का जिक्र कर विपक्ष पर तंज भी कस दिया। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में मतदाता सूचियों को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस कवायद का विरोध कर रहा है। वहीं, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से चुनाव आयोग की कवायद बताया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण करने वाले श्रमिकों श्रमजीवियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, किरेन रीजिजू समेत अन्य मंत्री और सांसद मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सांसदों को नए आवासों में कोई समस्या नहीं होगी और वे अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इन बहुमंजिला इमारतों में 180 से अधिक सांसद एक साथ रह सकेंगे।

पर्याप्त संख्या में सांसद आवासों के अभाव में सरकारी खर्च बहुत अधिक था। सांसद आवासों की कमी के बावजूद, 2014 तक कोई नया आवास नहीं बनाया गया। हमने इस काम को एक अभियान के रूप में लिया। 2014 से अब तक लगभग 350 सांसद आवास बनाए जा चुके हैं। स्वच्छता इस इमारत की पहचान बने, ये हम सबका वादा होना चाहिए। न केवल सांसद आवास बल्कि ये पूरा परिसर हमेशा साफ और स्वच्छ रहे तो कितना ही अच्छा होगा।